बिग बॉस : रजत ने की घर जाने की जिद

PR

बिग बॉस दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। हेजल कीच पहली ऐसी प्रतियोगी बन गई हैं जो बिग बॉस के घर से बेघर हो गई। आठवें दिन की शुरुआत होती है रजत रवैल के साथ। रजत बेहद बैचेन हैं। उन्हें घर की याद सता रही हैं। वे रोने लगते हैं। चीखने लगते हैं। उन्हें घर जाना है। जन्नत वालों से वे इस बारे में बात करते हैं। डिप्रेशन का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। रजत अपना बैग पैक कर लेते हैं और बार-बार घर जाने की बात करते हैं।

PR


बिग बॉस से कैप्टन तनीषा बात करती हैं कि जल्दी ही डॉक्टर भेजा जाए क्योंकि रजत का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। विरोध स्वरूप वह अपना माइक भी उतार देती हैं। तनीषा को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते हैं और एक डॉक्टर को भेजते हैं। रजत का रोना जारी है और वह दर्द की शिकायत करते हैं। बिग बॉस उन्हें बुलाते हैं। स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं। उन्हें बताते हैं कि उनके परिवार में सब कुशल मंगल है।

PR

एंडी एक नौकरानी की तरह काम करते हैं और घर वाले उन्हें ‘कामवाली’ पुकारते हैं। गौहर और कुशल का लगातार साथ समय गुजारना जारी है। आज भी वे देर तक बातें करते रहते हैं।
PR

PR

नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। बिग बॉस जन्नतवा‍सियों से जहन्नुमवासियों के दो नाम पूछते हैं जो इस घर में रहने लायक नहीं है। तनीषा को कप्तान होने के नाते स्पेशल पॉवर दिया जाता है। उन्हें जन्नत में रहने वाले किसी एक का नाम बताना है जिसे वे बेघर करना चाहती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें