बारिश ने बिगाड़ा प्रदेश का मिजाज

सोमवार, 2 जनवरी 2012 (01:00 IST)
तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान 'थाने' का असर राजधानी सहित प्रदेश पर भी पड़ा। इसके कारण दिन-रात हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक प्रभाव बिलासपुर, पेड्रारोड, अंबिकापुर, महासमुंद, जांजगीर-चांपा के अलावा राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई सहित अन्य हिस्सों में हुआ है। सभी हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहे।


बेमौसम बारिश ने प्रदेश की कमर तोड़कर रख दी। महासमुंद जिले की पांचों तहसील में समान रूप से बारिश हुई है। राजनांदगांव में 25 मिमी बारिश हुई। दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले में रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर 12 बजे के बाद घंटे भर झमाझम बारिश हुई। मौसम केन्द्र लालपुर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे स्र्क-स्र्ककर बारिश होगी। वहीं दिनरात का तापमान भी बराबर रहेगा।


शीतलहर का असर

प्रदेश में बारिश के साथ ही शीतलहर चल रही है। जिसके कारण ठंड का असर भी पड़ रहा है। दिन में भी सर्द हवा के झोंके चल रहे है। बारिश थमने के बाद और बादल छंटने के बाद प्रदेश में ठंड अधिक पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।


दिनरात का तापमान समान

प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान लगभग सामान दर्ज किए गए। अंबिकापुर में न्यूतनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पेड्रारोड में न्यूनतम 17.5 एवं अधिकतम 28.2 डिसे रहा। राजधानी में 20.2 न्यूनतम एवं 23 डिसे अधिकतम तापमान मापा गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें