महाकाल के आँगन में होली

गुरुवार, 8 मार्च 2012 (02:37 IST)
ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को संध्या आरती के पश्चात होली दहन किया गया। इसके साथ ही शहर में रंगों के पर्व का आगाज हो गया।


होलिका दहन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे किया जाता है, लेकिन महाकाल मंदिर में गोधुली बेला में देश में सबसे पहले होलिका दहन की परंपरा है। संध्या आरती के पश्चात मंदिर परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका दहन किया गया। पुजारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। पश्चात होली दहन किया गया। गेहूॅं की बालियॉं भी सेंकी गईं। महाकाल में होलिका दहन के दर्शनों के लिए ब़ड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिर पहुॅंचे।


त़ड़के बाबा को गुलाल अर्पित

धुलेंडी पर होने वाली भस्म आरती में पुजारी बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित करेंगे। भक्त भी भगवान के साथ होली खेलेंगे। इसके बाद ही जनता होली खेलेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें