'ए भाई जरा देख के चलो',दिल्ली पुलिस ने ली शादाब और इफ्तिखारर के कैच ड्रॉप की चुटकी (Video)

सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (12:47 IST)
पाकिस्तानी फील्डरों द्वारा हास्यास्पद कैच छोड़ने पर अब दिल्ली पुलिस ने भी चुटकी ली है। दिल्ली पुलिस ने सीमा के पास शादाब और इफ्तिखार की टक्कर का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर कर कैप्शन में लिखा कि - 'ए भाई जरा देखकर चलो'

Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33

— Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022
गौरतलब है कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तानी फील्डर शादाब खान और इफ्तिखार अहमद एक कैच लेने के लिए टकरा गए जिसमें स्पिनर को चोट लग गई। यह वाक्या 19वें ओवर में हुआ जब अर्धशतक बना चुके भानुका राजपक्षे ने हवा में शॉट खेला। इफ्तिखार के हाथ में गेंद आ गई थी लेकिन शादाब के टकराने से गेंद सीमा पार चली गई और छक्का भी लंका की टीम को मिल गया। इस घटना के बाद दोनों ही फील्डर की जम कर ट्रोलिंग हुई।

2017 में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल पर उप्र पुलिस ने किया था ट्वीट

आपको चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और जसप्रीत बुमराह की नो बॉल जरूर याद होगी। इस नो बॉल का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा था, लेकिन उत्तरप्रदेश पुलिस उस नो बॉल से लोगों में जागरूकता का काम कर रही थी।
 
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इसी नो बॉल ने मैच के रिजल्ट को बदलकर रख दिया था, क्योंकि इसी बॉल पर पाकिस्तान टीम की ओर से शानदार शतक लगाने वाले बल्लेबाज फखर जमान आउट हो गए थे और तब वे मात्र 3 रन पर खेल रहे थे।

लखनऊ सेंट्रल जोन के आईजी ए. सतीश गणेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से जसप्रीत बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए आईजीपी लखनऊ ने लिखा था कि कभी-कभी लाइन क्रॉस करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाती है। ट्रैफिक क्रॉसिंग पर जेब्रा लाइन का सम्मान कीजिए। इस बात को कुछ पाकिस्तानियों ने दिल्ली पुलिस के टाइम लाइन पर याद भी दिलाया।

Yus bro dkh k chla kro .. dont cross the line pic.twitter.com/bBqqWLiq7g

— Atta Khan Afridi (@attakhanafridi) September 12, 2022

भारतीय फैंस ने याद दिलाया पाकिस्तानियों के छोड़े हुए कैच

जिस तरह से कल शादाबा और इफ्तिखार की टक्कर हुई थी वैसे कई बार पाकिस्तानी खिलाड़ी कैच छोड़ चुके हैं। ऐसे वाक्यों की तस्वीर साझा कर भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी फैंस को मुंह तोड़ जवाब दिया।

Altime my favourite FASAK pic.twitter.com/bfRXz59E5z

— RoLeXNTR (@KSiva79278008) September 12, 2022
इसके अलावा कुछ ऐसे रिप्लाई इस पोस्ट की टाइमलाइन पर देखे गए।

Pakistani Fielders Be Like :  pic.twitter.com/vjHG8O4biG

— Avinash (@Aviinashx) September 12, 2022

Have patience  pic.twitter.com/gQOFrcohgn

— Kapilksharma (@itzkapz) September 12, 2022

Ay Bhai - Zara kam bhe karo. Poray bharat main sab say kharab record Delhi Police ka haihttps://t.co/LBgiBBd9oy pic.twitter.com/fBpP1F79G9

— Ahmer (@TheKhanzadas) September 12, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी