श्रीलंका ने बांग्लादेश से 4 साल पुराना हिसाब किया चुकता, जीत के जश्न में किया नागिन डांस

शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (13:15 IST)
निदाहस ट्रॉफी 2018 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को आखिरी नॉकआउट मैच में हराकर जब फाइनल में प्रवेश किया था तो अपनी जीत का जश्न नागिन डांस कर ही मनाया था। हालांकि टीम को मैदान पर अपने इस व्यवहार के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन जब जब टीम को बड़ी जीत मिली यह ही तरीका जश्न का मनाया गया।

उस वक्त तो श्रीलंका ने खून का घूंट पीकर रह लिया लेकिन एशिया कप के बुधवार को खेले गए मुकाबले में जब बांग्लादेश के खिलाफ तमाम गलतियों के बीच कांटे का मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया तो निदाहस ट्रॉफी से बाहर होने का बदला चुकता कर लिया।  इस जश्न के तरीके की ट्विटर पर भी काफी चर्चा हुई।

#SLvBAN pic.twitter.com/JtS22i099w

— CricTracker (@Cricketracker) September 1, 2022

KARMA HITS BACK  What A Match #SLvBAN #BANvSL #AsiaCupT20 pic.twitter.com/moTfH6nFDi

— Amit! (@AMITZZZ_) September 1, 2022

Karma is a boomerang!!  #SLvBAN
2018 2022 pic.twitter.com/Q2okhJ0e2J

— Irushi Karunaratne (71st )_ (@im_IrushiK) September 1, 2022

Perfect revenge never exists.#AsiaCup #BANvSL #SLvBan pic.twitter.com/SDQbDcMN7r

— Sir Dinda  (@RagingDinda) September 1, 2022

Nagin celebration by Chamika Karunaratne after the win.#SLvBAN pic.twitter.com/L6qVB6g5OB

—  (@BabarFanGirl56) September 1, 2022

श्रीलंका ने जीत के साथ बनाए यह भी रिकॉर्ड

यह श्रीलंका के लिए महज एक जीत नहीं है। यह टीम के आत्मविश्वास के लिए जड़ी बूटी है। पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 105 रनों पर आउट होकर महज 10 ओवरों बाद मैच गंवाने वाली टीम को सबने दरकिनार कर दिया था। बांग्लादेश पर टीम का रिकॉर्ड बेहतर था लेकिन कागज पर बांग्लादेश को ही मजबूत मानकर चला जा रहा था।

Highest successful chase in Men's T20Is at UAE #AsiaCup2022 | #SLvBAN pic.twitter.com/Pr3yFRhyg5

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 2, 2022

Qualifying to the Super 4 by chasing their second-highest-ever T20I total!

Well played, Sri Lanka  https://t.co/X091BG3glK | #SLvBAN | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/M7GFO4Htky

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 1, 2022
हालांकि श्रीलंका ने इन सब पर पानी फेर दिया और अपने रिकॉर्ड को बांग्लादेश के खिलाफ और सुधार लिया। इसके अलावा कुछ और भी रिकॉर्डस श्रीलंका के खाते में आए। यह दुबई पर बाद में बल्लेबाजी कर आई सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा श्रीलंका के लिए यह टी-20 में लक्ष्य का पीछा कर पाई गई दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहली जीत भी बांग्लादेश के खिलाफ ही आई थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी