Asian Games के लिए पुरुष हॉकी टीम हुई रवाना, नजरें गोल्ड जीतकर ओलंपिक में सीधे एंट्री पर

मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (13:27 IST)
Indian Hockey team भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले Asian Games एशियाई खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने के उद्देश्य के साथ हांगझोउ के लिए रवाना हुई।भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगा।

भारत को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। पूल बी में कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर से टीम की अगुवाई करेंगे जबकि हार्दिक सिंह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।हरमनप्रीत ने टीम की रवानगी से पहले कहा,‘‘ टीम ने एशियाई खेलों के लिए कड़ी मेहनत की है तथा हमने हाल में चेन्नई में समाप्त हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारा लक्ष्य प्रदर्शन के इस स्तर को बरकरार रखना है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमें अपने पूल में कुछ कड़े प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना होगा लेकिन हमें अपनी तैयारियों पर भरोसा है और हमें उम्मीद है कि हम पोडियम तक पहुंचने में सफल रहेंगे।’’

The Indian Men's Hockey Team flew from Bengaluru to Hangzhou on Tuesday to compete in the 19th Asian Games Hangzhou 2022. The Indian team will begin their campaign against Uzbekistan on September 24th 2023.

24th Sept - 8th Oct 2023.
Hangzhou, China.#HockeyIndiapic.twitter.com/jKPytBh8SE

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 18, 2023
टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक शामिल हैं। वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और संजय रक्षा पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।मध्य पंक्ति में नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित और शमशेर सिंह जबकि अग्रिम पंक्ति में अभिषेक, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

उपकप्तान हार्दिक ने कहा,‘‘ हमने टूर्नामेंट से पहले कुछ कड़े अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया और सभी ने एक लक्ष्य के साथ तैयारियां की। हम मानसिक और शारीरिक तौर पर सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। हमारा लक्ष्य हाल के महीनों के अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखना और चीन से पदक के साथ लौटना है।’’

Sending our Indian Men's Hockey Team off with best wishes as they embark on their journey to the 19th Asian Games! Let's bring home that Gold Champs. #AsianGames #HockeyIndia #TeamIndia pic.twitter.com/haKDpdvZWR

— Dilip Kumar Tirkey (@DilipTirkey) September 19, 2023
उज्बेकिस्तान के साथ शुरुआती मुकाबले के बाद भारत 26 सितंबर को सिंगापुर, 28 सितंबर को जापान और 30 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। वह ग्रुप चरण का अपना आखिरी मैच दो अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

हॉकी रैंकिंग : भारतीय पुरूष तीसरे, महिलायें सातवें स्थान पर

भारतीय पुरूष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ताजा रेंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।भारत (2771) मई 2022 में शीर्ष तीन से बाहर हो गया था। भारत की रैंकिंग में सुधार पिछले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत मिलने से हुआ है।

Ho jao taiyaar ek toofani khel ke liye jab Indian Hockey Teams maidaan par utrengay 19th Asian Games Hangzhou 2022 ke liye

 24th Sept - 8th Oct 2023.
Hangzhou, China.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames#HangzhouAsianGames #EnRouteToParis#IndianTeam#SunehraSafar pic.twitter.com/4EthaGZ35S

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 19, 2023
भारत ने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ रहा । यूरो हॉकी फाइनल में नीदरलैंड से हारी इंग्लैंट टीम शीर्ष तीन से बाहर हो गई। नीदरलैंड (3113) शीर्ष पर है जबकि बेल्जियम (2989) दूसरे स्थान पर है। जर्मनी पांचवें और आस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है जबकि उनके बाद अर्जेंटीना और स्पेन हैं।

महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है। भारत एक पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। स्पेन आठवें, न्यूजीलैंड नौवे और जापान दसवें स्थान पर है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी