5 मेडल दिला दिए नौकायन स्पर्धा ने, Asian Games में आज मिले 2 कांस्य पदक

सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (13:38 IST)
चीन में चल रहे 19 वें Asian Games एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दो कांस्य पदक जीते।आज हुई स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह की टीम ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक मिला।

इसी के साथ नौकायन में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने एशियाई खेल 2023 में तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते।उल्लेखनीय है कि रविवार को ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरूष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरूष 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, जबकि पूरूष टीम ने कांस्य पदक जीता था।

 Congratulations to all the members of the Rowing contingent who made India proud!

Rowing - Men's lightweight double sculls
 Rowing - Men's pair
 Rowing - Men's eight
 Rowing - Men's four… pic.twitter.com/Me30UsGPtk

— Team India at the Asian Games  (@sportwalkmedia) September 25, 2023
आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता पुरूष 8 टीम का भी हिस्सा थे।हांगझोउ में अंतिम नौकायन पदक स्पर्धा में, भारतीय महिला कॉक्स्ड 8 टीम में जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी और रुक्मणी 7:05.71 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी