Asian Games के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने घोषित की दूसरे दर्जे की टीम लेकिन महिला टीम सशक्त

मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (16:23 IST)
श्रीलंका ने हांगझाऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की घोषणा कर दी है।चमारी अथापथु महिला टीम का नेतृत्व करेंगी जबकि पुरुष टीम का नेतृत्व सहान अराचिगे करेंगे, जिन्होंने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। मध्य क्रम के बल्लेबाज एशेन बंडारा, जिनके नाम 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच हैं, पुरुष टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नुवान तुषारा और नुवानिदु फर्नांडो पुरुष टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले अन्य खिलाड़ी हैं। अथापत्थु के नेतृत्व में महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड पर किसी भी प्रारूप में अपनी पहली श्रृंखला जीत दर्ज करके इतिहास रचा था।(एजेंसी)

पुरुष टीम: लसिथ क्रूसपुले, शेवोन डेनियल, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, लाहिरू उदारा (विकेटकीपर), रविन्दु फर्नांडो, रनिता लियानाराच्ची, नुवानीदु फर्नांडो, सचिथा जयतिलका, विजयकांत वियास्कंथ, निमेश विमुक्ति, लाहिरू समराकून, नुवान तुषारा , इसिथा विजेसुंडेरा।

महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, अनुष्का संजीवनी, ओशादी रणसिंघे, सुगंदिका कुमारी, इनोका राणावीरा, उदेशिका प्रबोधनी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, अचिनी कुलसूर्या, इनोशी फर्नांडो।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी