वृश्चिक राशि- शनि महाराज की कृपा इस वर्ष कम रहेगी। दूसरे ग्रह मदद करेंगे। नई जवाबदारी निभाना पड़ेगी। नए उपक्रम में ध्यान बंटेगा, जो लाभकारी रहेंगे। बाहरी मदद नहीं मिलेगी। साख व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी आदि में महत्वपूर्ण कार्य संभालना पड़ेंगे। वर्ष के मध्य से अंत तक बाधाएं, परेशानी सामने आएंगी। उन्नति के अवसर हाथ से निकलेंगे।
धन-संपत्ति- जमा-पूंजी कम हो सकती है। बड़े खर्च सामने आएंगे। अचल संपत्ति की खरीदी संभव है। कारखाने, मकान, भूमि के खरीदने की प्रबलता बनेगी। वर्षांत में फालतू खर्च बढ़ेंगे। कार्य की वृद्धि रुकेगी।