कर्क राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

कर्क राशि के लोग शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव, प्रेरक, अत्यधिक कल्पनाशील, वफादार, भावनात्मक, दयालु, दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। आइए जानें 2017 में उनके लिए क्या संभावनाएं है.... 
 

 
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
 
नौकरी और व्यवसाय
 
कर्क राशि के जातकों के लिए वर्षारंभ में शुरुआती दौर में आप धीमी गति से प्रगति करेंगे। आपको ऐसा अनुभव हो सकता है कि अपने किए गए प्रयासों का उचित फल नहीं मिल पा रहा है। अप्रैल माह तक नौकरी या व्यवसाय में बाधा रह सकती है, परंतु वास्तव में यह आपकी परीक्षा का समय है। कामकाज के माहौल को गंभीरता से लें। उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी भी प्रकार से विवाद-विवाद से बचें व संयम से काम लें। नौकरी परिवर्तन करने के विचार को टालना होगा। यदि आपके अनुरूप आपका ट्रांसफर होता है तो आपको जाना पड़ सकता है। साल के मध्य से नौकरी की चाह रखने वालों के लिए युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी, साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी नए अवसर आएंगे। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी और आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। 
 
आर्थिक स्थिति
 
इस साल आपकी नियमित आय बरकरार रहेगी। अचानक लाभ मिलने की उम्मीद पूरी हो सकती है। आप में साहस का स्तर अधिक रहेगा। आप आमदनी के नए स्रोत पैदा करने का प्रयास करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी, हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। साल के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम का फल प्रोत्साहन राशि या वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। आपका कहीं रुका पैसा मिल सकता है। जोखिमभरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें। किसी को पैसे उधार देने से भी बचें, वरना नुकसान हो सकता है। दीर्घकालीन निवेश के लिए यह समय उत्तम चल रहा है। साल अंत तक आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
विद्यार्थियों के लिए
 
यह साल विद्यार्थी वर्ग के लिए सहजता का होगा और परीक्षा का फोबिया भी नहीं सताएगा। इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बरकरार रहेगी। आपकी याददाश्त अच्छी होने से आप कठिन से कठिन विषयों को बड़ी आसानी से समझने में सफल होंगे। पढ़ने- लिखने में रुचि बढ़ेगी एवं आप अभ्यास के लिए अधिक समय निकाल पाएंगे। उच्च शिक्षा तथा रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें परिश्रमपूर्ण तैयारी करना होगी। सरकारी नौकरी वाली परीक्षाओं में सफलता पाने का योग है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आने वाला है तो उम्मीद से अच्छे परिणाम हो सकते हैं।
 
पारिवारिक जीवन
 
इस राशि के जातकों को परिवार व ईष्ट मित्रों से प्रत्येक कार्य में सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्य में खर्च होंगे। आप संतान की ओर से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। बच्चों को नई नौकरी इत्यादि मिलने से घर में आर्थिक सहायता प्राप्त होकर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वाहन लेने की स्थिति भी बन रही है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। मेहमान का आगमन हो सकता हैं जिससे आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। घर-परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाई-बहनों और मित्रों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। माता-पिता का सहयोग भी आपको भरपूर मिलेगा।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य
 
इस वर्ष आप में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। फिटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक सुख-शांति के लिए कुछ समय बाहर की यात्रा कर सकते हैं जिससे कि मन हल्का होकर प्रसन्नता बरकरार रहे। इस वर्ष आपको अपने अंदर नई शक्ति का अनुभव होगा। आप मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से दूर रहना ही बेहतर होगा।

अन्य राशियां यहां पढ़ें 

सिंह 

कन्या 

तुला 

वृश्चिक 

धनु 

मकर

कुंभ 

मीन 

मेष 

वृषभ 

मिथुन

वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
 
जनवरी- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी जद्दोजहद करना पड़ेगी। खर्च आय से अधिक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में परिश्रम द्वारा ही लाभ मिलेगा। संतान पक्ष के मामलों में ध्यान रखकर चलना होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
फरवरी- नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद होकर लाभदायी रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था के साथ खर्च भी होगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति पाएंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बरकरार रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी। भाग्योन्नति में वृद्धि होगी। 
 
मार्च- वाक् चातुर्य से आप अपने कार्य में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। वाहनादि सुख मिलेगा, मातृपक्ष से चिंता दूर होगी। मकान-भूमि से लाभ होगा। 
 
अप्रैल- राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। अधिकारी वर्ग भी प्रसन्नता महसूस करेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। संतान पक्ष से लाभ।
 
मई- रुके धन की समस्या हल होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। पारिवारिक मामलों में समय सुखद रहेगा। दांपत्य संबंधित समस्या रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
जून- मानसिक बेचैनी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा व्यस्तता पाएंगे। शत्रुपक्ष से बचकर चलें। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। वाणी में संयम रखना होगा, नहीं तो बना काम बिगड़ सकता है।
 
जुलाई- संतान पक्ष के मामलों में सतर्कता रखनी होगी। लेखन संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बाहरी संबंधों में सुधार आएगा। 
 
अगस्त- आय से अधिक व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखें। नौकरीपेशा व व्यापारी अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखकर चलें। जीवनसाथी के मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखें। 
 
सितंबर- स्वप्रयत्नों से आप धन संबंधित मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सुखद वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष पर शांति नीति से लाभ रहेगा। भाग्योन्नति में वृद्धि होगी। वाणी में संयम रखें। 
 
अक्टूबर- मानसिक चिंता रहेगी अत: संयम बनाकर चलें। व्यापारिक वर्ग अपने कार्य में संभलकर चलें। अधिकारी वर्ग के लिए सोच-विचारकर चलने का होगा। राजनीतिज्ञ व्यक्तियों को संभलकर चलने का रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से राहत भी मिलेगी। 
 
नवंबर- सोच-विचारकर कार्य करें व जल्दबाजी से बचना होगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। कर्ज की समस्या हल होगी। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। भाइयों का सहयोग लेकर चलें। 
 
दिसंबर- आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियां दूर होकर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में सावधनी रखना होगी।
 
वर्ष में बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय...  
 
1. सफेद गाय को अपने हाथों से चारा दान करें। 
2. शिवजी का नियमित पूजन करें।
3. शनिवार के दिन तला हुआ खाद्य पदार्थ गरीबों को दान करें।
4. शुक्रवार के दिन गरीब कन्याओं में खीर व सफेद मिठाई बांटें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें