इन 4 राशि वालों को नए साल में मिल सकती है बड़ी सफलता, राशिफल 2022 एक नज़र में

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (03:27 IST)
Annual Horoscope 2022
Horoscope 2022: नया वर्ष 2022 में 4 राशि वालों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यदि उन्होंने अपने पराक्रम को ( Zodiac Sign Astrology ) जारी रखा और समझदारी से आम लिया तो आर्थिक स्थिति के साथ ही सेहत और पारिवारिक स्थिति को भी मजबूत कर लेंगे। उन्हें जरूरत है कि वे अपने समय का भरपूर उपयोग करें और आलस्य तो त्यागकर पराक्रम करें।
 
ALSO READ: Lal Kitab Rashifal 2022 : धनु राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
1. मेष राशिफल (Aries Horoscope 2022) : इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति जल्दी ही मजबूत होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति, तनख्‍वाह वृद्धि होने की प्रबल संभावना है और व्यापार में लाभ के साथ ही उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालांकि आपको अपने परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखना होगा अन्यथा आर्थिक उन्नति के ये योग कमतर सिद्ध होंगे। इस वर्ष वाहन, प्लाट, भूमि, भवन या फ्लैट खरीदने के भी योग हैं। सभी की सेहत में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। करियर में भी सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। बस अच्‍छे कर्म करते जाएंगे तो भाग्य का साथ भी मिलता जाएगा।
ALSO READ: साल 2022 में गुरु बदलेंगे अपनी राशि, 12 राशियों की कैसी होगी जिंदगी
2. सिंह राशिफल (Leo Horoscope 2022) : आपके लिए नया वर्ष आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा। इस साल आय के स्त्रोत में वृद्धि की स्थिति बनी हुई है। संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी, वेतन वृद्धि की संभावना बनी है। व्यापार भी खूब चलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष आप आर्थिक रूप से खुद को मजबूत जल्दी ही कर लेंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्‍वास भरपूर रहेगा। हालांकि आपको क्रोध और घमंड से बचना चाहिए।
ALSO READ: Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए
3. धनु (Sagittarius Horoscope 2022) : मंगल ग्रह की कृपा से आपकी उन्नति और प्रगति तय है। नौकरी में सहकर्मी आपकी जमकर तारीफ करेंगे। शनि का कुंभ राशि में गोचर भी आपके लिए अच्‍छे फल प्रदान करेगा, जिसके चलते नौकरी में पदोनत्ति के साथ वेतन भी बढ़ने के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो यह वर्ष लाभ वाला सिद्ध होगा। कुल मिलाकर यदि परिवार और सेहत पर ध्यान दिया तो आप आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। हालांकि आपको घटना दुर्घटना से बचना होगा।
ALSO READ: सूर्य का राशि परिवर्तन : जानिए साल 2022 में सूर्य कब बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर
4. कुंभ (Aquarius Horoscope 2022) : यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अतत: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो ही जाएगी। मंगल का राजयोग आपसे पराक्रम कराएगा। भूमि या भवन से लाभ मिलेगा। हालांकि शनि का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा। 
 
Disclaimer: यह लेख सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी