सूर्य का राशि परिवर्तन : जानिए साल 2022 में सूर्य कब बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (04:25 IST)
Sun Zodiac Changes
Sun Zodiac Changes : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा। सूर्य के धनु में जाने से एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा। इसके बाद धनु से निकलकर ( Surya grah ka rashi parivartan 2022 ) सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा।
 
 
सूर्य 14 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर धनु से निकलकर मकर में गोचर करेगा जहां वह 13 फरवरी 2022 रविवार को 03:41 तक रहेगा। आओ जानते हैं सूर्य के इस गोचर के अनुसार 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनंत संभावनाएं लेकर आया है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार, करियर और आर्थिक दृष्टि से यह गोचर उत्तम रहेगा। सेहत की दृष्‍टि से भी यह सही है। बस आप विवादों से दूर रहें। पारिवार पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुख, समृद्धि और शांति लेकर आया है। हालांकि आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। क्रोध करने से इसका फल नष्ट हो जाएगा। आपको अपने खर्चे पर भी कंट्रोल करना होगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए यह गोचर शुभ है। परिवार में सुख रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपके लिए सूर्य का यह गोचर समझदारी से फैसले लेने की ओर संकेत करता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चा न करें। व्यवसायी को सतर्क करने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो पराक्रम दिखाने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में सामंजस्यता रखें।
 
कर्क राशि : सूर्य के गोचर के दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अहंकार और घमंड से बचकर रहें। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें। व्यापारियों के लिए यह समय सही है। नौकरीपेशा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। सोच समझकर ही खर्चा करें। 
सिंह राशि : आपके लिए यह गोचर यश, सम्मान और सुख लेकर आया है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य में और कुशलता आएगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर आर्थिक समस्या लेकर आया है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। आपके धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
तुला राशि : आपकी राशि के‍ लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा। रिश्तों में चुनौतियां मिलने की संभावना है। सेहत की दृष्‍टि से देखा जाए तो त्वचा से संबंधित रोग हो सकता है। नौकरी और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है। दोस्तों से मदद मिल सकती है अत: उनसे मेलजोर बढ़ाकर रखें।  
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर कहीं अटका हुआ धन वापस दिला सकता है। नौकरी की दृष्टि से यह गोचर सकारात्मक है। व्यापारिक दृष्‍टि से भी लाभ वाला है। हालांकि जीवनसाधी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बस सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अहंकार न करें। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर लाभदायी है। यात्रा के योग बन रहे हैं और परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। यह नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करने वाला गोचर सिद्ध हो सकता है।
 
मकर राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर अचानक लाभ और हानि वाला रह सकता है। आप इस गोचर के दौरान अप्रत्याशित उतार और चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। आपको परिवार के सभी सदस्यों से तालमेल रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कड़ी मेहनत से आप सफलता अर्जित कर सकते हैं।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर सकारात्मक फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में भी सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा को भी सहकमियों से सहयोग मिलेगा। परंतु यदि आपको अपने क्रोध और व्यवहार को कंट्रोल में नहीं रखा तो परिस्थितियां विपरित हो सकती है। सेहत के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा। कार्य स्थल पर सुस्त महसूस करेंगे। व्यापार पर भी नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। शत्रु सक्रिय होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी