नौकरी के योग 2023 किन राशियों को नौकरी के प्रबल योग हैं | JOB Yog 2023

Naukri 2023 jobs : नौकरी और व्यापार का कारक ग्रह है बुध। बुध के बाद बृहस्पति और सूर्य का गोचर नौकरी, व्यापार, पद और प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है। अगले वर्ष 2023 में किन राशियों को नौकरी लगने के प्रबल योग बनेंगे या पहले से ही नौकरीपेशा हैं तो किन राशियों की नौकरी में उन्नति होगी? आओ जानते हैं कि किन राशि के बेरोजगारों के नौकरी या जॉब मिलने के प्रबल योग हैं।
 
वर्ष 2023 में किसके हैं नौकरी के योग | 2023 ke kisse hai naukri ke yog:
 
गोचर : बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात धनु में प्रवेश कर जाएगा। धनु राशि के बाद बुध पुन: 7 फरवरी 2023, मंगलवार को मकर में प्रवेश करेगा। बुध के इस गोचर के दौरान सूर्य 16 दिसंबर 2023 को धनु में गोचर करेगा, फिर 14 जनवरी को मकर में और फिर 16 फरवरी को कुंभ में प्रवेश करेगा। गुरु इस समय मीन राशि में है जो 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
 
1. मेष राशि | Aries : आपकी राशि के सूर्य, बुध और गुरु का गोचर शुभ है। आपकी राशि में गुरु का प्रवेश 22 अप्रैल को होगा जो बहुत ही शुभ माना जाता रहा है, लेकिन इसके पूर्व बुध 9वें भाव में विराजमान हैं और सूर्य भी नौवें भाव में विराजमान होंगे। यह भाग्य का भाव है। यह सलाहकार, करियर, शिक्षा और नौकरी के लिए बेहतर है। आपको इस क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग भी बनेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
 
2. सिंह राशि | Leo sun sign : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध और सूर्य का गोचर बुधादित्य योग बनाएगा। यह गोचर संतान सुख देगा। यह मार्केट से जुड़े कार्यों में लाभ देगा। करियर और नौकरी के लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे या कोई अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे।
3. तुला राशि | Libra: आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध और सूर्य का गोचर बुधादित्य योग बनाएगा। यह गोचर नौकरी के हालात ठीक करेगा। भाइ बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप मीडिया, पब्लिकेशन, लेखन, डॉक्यूमेंटेशन, कंसल्टेशन और मार्केटिंग से जुड़े हैं तो लाभ होगा। अन्य तरह की कोई नौकरी कर रहे हैं तो भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
4. धनु राशि | Sagittarius: आपकी राशि के लग्न भाव में बुध और सूर्य का गोचर बुधादित्य योग बनाएगा। यह गोचर साझेदरी के व्यापार में लाभ देगा और जीवनसाथी से आपके संबंध में सुधार करेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। मेडिकल, बैंकिग, आयात-निर्यात, नेगोशिएटर या विज्ञान से जुड़े क्षेत्र के जातक उन्नति करेंगे।
 
5. कुंभ राशि | Aquarius: बुध और सूर्य का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है। यह आय का भाव है। बृहस्पति दूसरे भाव में मार्गी हैं जो धन का भाव। यानी आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों एवं चाचा का सहयोग मिलेगा। करियर या नौकरी में आपकी मेहनत का फल आपको धीरे धीरे मिलने लगेगा। मीडिया, लेखन, भाषा, शेयर मार्केट, शिक्षण और ज्योतिष से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ की संभावना है। अगले वर्ष शनि और गुरु के बदलने से हालात और बेहतर होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी