दिसंबर 2012 : ज्योतिष की नजर से

FILE

आकाश में विचरण कर रहे ग्रहों के परिवर्तन का प्रकृति एवं जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है आइए जानते हैं :-

सूर्य का भ्रमण धरती पर पश्चिम के देशों में सुख देगा। पूर्व-उत्तर के देशों में कष्ट, दक्षिण के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा।

मंगल के भ्रमण से विदेशों में कहीं-कहीं वर्षा अधिक होगी। धरती पर अन्न अच्छा होगा। भारत में धान, तिल, घी, उड़द आदि के भाव कम होंगे। वैश्विक स्तर पर बुध के कारण अशांति का वातावरण हो सकता है। शुक्र के कारण सुख मिलेगा।

FILE
इस माह बुध अपनी राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा परिणामस्वरूप घी, तेल के भावों में तेजी होगी। साथ ही जनता सुखी होगी।

16 दिसंबर से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा, उसका असर भी पृथ्वी पर सामान्य रहेगा। इस माह की कुंडली को आकाशीय नजर से देखें तो सूर्य के साथ बुध, शुक्र होने से कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी के साथ शीत में वृद्धि होगी।

पर्वतीय स्थानों पर बूंदा-बांदी के साथ हिमपात होने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ में बादल के साथ हल्की बूंदा-बांदी होगी और शीत का प्रकोप बढ़ेगा।

दिसंबर 2012 की एवं बुध की स्थिति से पृथ्वी पर उथल-पुथल रहेगी एवं देश में नारियों पर अत्याचार की घटना बढे़गी। सरकार में राज्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। देश के शीर्ष नेताओं पर आपत्ति के योग बनते हैं। शनि हमारे देश के खिलाडी़ को उच्च स्थान दिलाने में भाग्योदय करेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें