मेष- आप धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नवीन कार्यों की योजना बनेगी। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। पूर्ण सावधान रहें।
विशेष- अनार का सेवन करें।
वृषभ- आपके कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। रात्रि को खानपान हल्का रखें। कब्ज की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी की अस्वस्थता के कारण आप कष्ट में आ जाएंगे।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
मिथुन- आपकी यात्रा कष्टकारी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पति-पत्नी का सहयोग बढ़ेगा, परंतु किसी की बातों में आने से क्लेश का भी डर है। दैनिक कार्यों में दौड़धूप रहेगी।
विशेष- तरबूज का सेवन करें।
कर्क- आपको विवाह आदि अवसरों में जाना पड़ सकता है। आपका व्यय अधिक होगा जिससे आपको परेशानी होगी। दैनिक कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। धनहानि हो सकती है।
विशेष- शलजम का सेवन करें।
सिंह- प्रेम व रोमांस का आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रहेगा। आर्थिक हालात पहले से काफी बेहतर होंगे। बढ़ा हुआ खर्च आपको परेशान करेगा। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाएगी।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
कन्या- आपका समय अभी ठीक नहीं है। आप चारों तरफ से परेशान रहेंगे। कामकाज में भी आपका मन नहीं लगेगा। इसका असर भी आपको आने वाले समय में मिलेगा।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
तुला- आपका समय अति अनुकूल है अत: आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। भाग्य का सितारा साथ देगा। चापलूसों से बचें। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
विशेष- चुकंदर का सेवन करें।
वृश्चिक- आपको कारोबार में लाभ होगा। शत्रु आपका सामना नहीं कर पाएंगे। दिन मनोरंजन, हर्षोल्लास के साथ बीतेंगे। आपके वाक् चातुर्य से विरोधी परास्त होंगे।
विशेष- अनार का सेवन करें।
धनु- आपके घर में झगड़ा हो सकता है। किराएदार के साथ विवाद हो सकता है। पति-पत्नी की नोक-झोंक संभव है। कार्यों में बाधाएं पेश आ सकती हैं। धनहानि हो सकती है।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
मकर- आपको यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी। सब कुछ होते हुए भी दुख का वातावरण रहेगा। धैर्य रखें, आपको सुख-सुविधा प्राप्त होगी। दिन हर्षोल्लास के साथ बीतेंगे।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
कुंभ- आपके वाक चातुर्य से विरोधी परास्त होंगे। घर में झगड़ा हो सकता है। आपके प्रयत्नों से तनाव एवं अशांति से राहत महसूस रहेगी। विद्या का प्रति रुचि बढ़ेगी।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
मीन- आपके कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। रात्रि को खानपान हल्का रखें। कब्ज की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी की अस्वस्थता के कारण आप कष्ट में आ जाएंगे।