शनि जयंती विशेष : शनिदेव के 10 सिद्ध नाम करें संकट का नाश

शनिवार के दिन भगवान शनि के 10 नाम जपने से भारी शनिदोष में भी अत्यंत लाभ मिलता है। यदि प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष के पास शनि के सिद्ध नामों का जप किए जाने से शनिदोष दूर होते हैं।


 
तो आइए जानते हैं कि शनिदेव के सिद्ध नाम- 


 


शनिवार सुबह जल में काले तिल डालकर स्नान करें। स्नान के बाद किसी पीपल पर दूध और जल अर्पित करें। इसके बाद पीपल के पास बैठकर शनि के 10 नामों का ज्यादा से ज्यादा बार जप करें। ये 10 नाम मंत्र समान ही माने जाते हैं।
 
ये हैं शनि के 10 नाम
 
1. कोणस्थ
 
2. पिंगल
 
3. बभ्रु
 
4. कृष्ण
 
5. रौद्रान्तक
 
6. यम
 
7. सौरि
 
8. शनैश्चर
 
9. मंद
 
10. पिप्पलाश्रय

वेबदुनिया पर पढ़ें