11 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- आपकी दिनचर्या में भागदौड़ अधिक होगी। इसके बावजूद आपको आसानी से सफलता मिलेगी। कोई भी जरूरी काम किसी के भरोसे ना छोड़ें। शाम का समय अच्‍छा बीतेगा।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।


वृषभ- आने वाले दिन आपके लिए अनुकूल हैं। खुशखबरी मिलने से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

विशेष- भिंडी का सेवन करें।

मिथुन- आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा हो सकता है। रुपए किसी को भी उधार न दें। अगर आप व्यापार में मन लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

विशेष- नींबू का सेवन करें।

कर्क- इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी के भी काम में अड़ंगा नहीं लगाएं और न ही किसी भी शिकायत करें अन्यथा आप उल्टे फंस सकते हैं। यह समय योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है।

विशेष- शिमला मिर्च का सेवन करें।

सिंह- आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। समय के अनुसार चलें व ऊर्जा को बचाकर रखें।

विशेष- हरी मिर्च का सेवन करें।

कन्या- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। धन, ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम-संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- सौंफ का सेवन करें।

तुला- आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी एवं आपकी छवि निखरेगी। आप बेहतर ढंग से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- शिमला मिर्च का सेवन करें।

वृश्चिक- आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी, सगाई जैसे नितांत निजी मुद्दों का हल ढूंढना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

विशेष- नींबू का सेवन करें।

धनु- आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से हर्ष का माहौल बनेगा। समाज में प्रतिष्ठा व सम्मान की वृद्धि होगी।

विशेष- भिंडी का सेवन करें।

मकर- आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धनहानि होने की संभावना है। आपको मानसिक चिंता बनी रहेगी। सोच-समझकर ही कार्य करें। आय कम व्यय अधिक होगा।

विशेष- सौंफ का सेवन करें।

कुंभ- प्रेम,‍ रिश्ते-नाते और बच्चों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है तो कुछ बाधाएं भी पेश आएंगी। धनहानि हो सकती है।

विशेष- इलायची का सेवन करें।

मीन- आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सज्जनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा को तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

विशेष- गिल्की का सेवन करें

वेबदुनिया पर पढ़ें