मेष- आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग बढ़ेगा, परंतु किसी की बातों में आने से क्लेश का भी डर है। दैनिक कार्यों में दौड़-धूप रहेगी। व्यय होगा।
विशेष- लौकी का सेवन करें।
वृषभ- शादी-पार्टी, विवाह समारोह में जाना पड़ सकता है। प्रतियोगिता एवं इंटरव्यू का फैसला आपके पक्ष में होगा। आपके मन में परोपकार एवं उदारता का भाव विद्यमान रहेगा।
विशेष- उड़द का सेवन करें।
मिथुन- स्वयं प्रयास करने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मधुर मिलन होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। रात्रि को खान-पान हल्का रखें। कब्ज की शिकायत हो सकती है।
विशेष- तिल्ली का सेवन करें।
कर्क- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। लापरवाही से बचें।
विशेष- सुपारी का सेवन करें।
सिंह- धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नवीन कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। खर्च की अधिकता रहेग। व्यवसाय की व्यस्तता रहेगी।
विशेष- बादाम का सेवन करें।
कन्या- अपने भावनात्मक जीवन व कार्य को एक बेहतर दिशा दे पाने में सफल होंगे। आप अपनी आशाओं व कमियों के प्रति सजग होंगे व उन्हें पूरे तालमेल के साथ उनका समाधान करेंगे।
विशेष- जामुन का सेवन करें।
तुला- आप एक अच्छी और संतुलित शुरुआत करेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में आप खुलकर सामने नहीं आएंगे, लेकिन आपका प्यार सफलता की ऊंचाइयों को छुएगा।
विशेष- सिंघाड़े का सेवन करें।
वृश्चिक- आप अपने प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल करेंगे। अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों व मित्रों से संबंधों को सुधारेंगे। आप महसूस करेंगे कि इससे बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है।
विशेष- सुपारी का सेवन करें।
धनु- आपकी प्रियजनों से निकटता बढ़ेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपने जो कार्य सोच रखे हैं, उसकी तरफ आगे बढ़ने में मदद मिलती है। कार्य पूर्ण होंगे।
विशेष- बादाम का सेवन करें।
मकर- अधिक दूरी के संपर्कों तथा यात्राओं की संभावना है। आप कहीं स्थानांतरित होकर दूसरी जगह जा सकते हैं किंतु इसके उपाय से आपके मन में कहीं दुख नहीं होगा।
विशेष- जामुन का सेवन करें।
कुंभ- आपके परिवार में सभी के व्यवहार में मधुरता विद्यमान रहेगी। आप संपर्क-संचार बढ़ाएंगे और इसका माध्यम बनेंगे। अच्छे संबंध आपको ऊर्जावान बनाएंगे।
विशेष- तिल्ली का सेवन करें।
मीन- जीवनसाथी से संबंधों में दरार व कटुता आएगी। वाहन संभलकर चलाएं। शत्रु व विरोधी प्रबल होकर हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं होंगे।