मेष- आपको तनाव से सिरदर्द हो सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यय बढ़ने की संभावना है। भवन व जमीन का मामला उलझ सकता है। मन दुविधा में रहेगा।
विशेष- अनार का सेवन करें।
FILE
वृषभ- आपकी दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। आप मनोरंजन व घूमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे। विशेष प्रयास करने पर भी थोड़े में ही संतोष करना पड़ेगा।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
FILE
मिथुन- आपको दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा। पत्नी को महत्व देंगे तो लाभ में रहेंगे। आपको कारोबार व व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं।
विशेष- तरबूज का सेवन करें।
FILE
कर्क- आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। आप प्रेमिका के साथ बाहर घूमने या फिल्म देखने भी जा सकते हैं। दिन मौज-मस्ती में बीतेगा।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
FILE
सिंह- किसी मित्र से वाद-विवाद हो सकता है। आवेश से दूर रहें। क्लेश के कारण मन में निराशा होगी। दुर्घटना अथवा यात्रा में कष्ट का योग है। अनावश्यक विवाद हो सकता है।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
FILE
कन्या- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपके लिए समय अनुकूल है। व्यस्तता बढ़ेगी और प्रयत्न सार्थक होंगे। कार्यों में लाभ की मात्रा बढ़ेगी।
विशेष- शलजम का सेवन करें।
FILE
तुला- आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सूझबूझ के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणिज्य-व्यवसाय सामान्य रहेगा। समृद्धि के साधन बनेंगे। धन का लाभ होगा।
विशेष- तरबूज का सेवन करें।
FILE
वृश्चिक- संयम व संतुलन बनाए रखें। सहयोगी भाग्यवर्धक सिद्ध होंगे। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
विशेष- गाजर का सेवन करें।
FILE
धनु- अविवाहितों के विवाह आदि के प्रस्ताव आ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव समाप्त हो जाएंगे। व्यापार के हालात सामान्य रहेंगे।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।
FILE
मकर- विद्यार्थियों के लिए समय विशेष उपलब्धियों से परिपूर्ण है। किसी निकटतम व्यक्ति या रिश्तेदार से आपका मतभेद व विवाद हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें।
विशेष- सेबफल का सेवन करें।
FILE
कुंभ- प्रेम-प्रसंगों में कटुता आएगी। काम के भारी दबाव के कारण थकान व आलस्य महसूस करेंगे। खर्च की प्रबलता के कारण उधार लेने की नौबत आ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।
विशेष- अनार का सेवन करें।
FILE
मीन- अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा करने जा सकते हैं। काम के बेहतर नतीजों से आप राहत महसूस करेंगे। आप लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से लग जाएंगे।