20 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

WD
FILE

मेष- कुछ नई गतिविधियों की रूपरेखा बनेगी, लेकिन इसमें आपको समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ेंगे जिसमें थोड़ा तनाव होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विशेष- घी का सेवन करें।


वृषभ- आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और इसके लिए आपको अपनी पूरी क्षमता और दृढ़ता दिखानी होगी। शादी-विवाह में सम्मिलित होंगे।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।


मिथुन- आपके सोचे हुए कार्य आशा से बढ़कर अच्‍छे होंगे। मौज-मस्ती से भरे दिन व्यतीत होंगे। करियर के लिहाज से यह काफी अच्‍छा समय है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।


कर्क- आप घर-परिवार और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। कुल मिलाकर समय बेहतरीन साबित होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट का भय है।

विशेष- दही का सेवन करें।


सिंह- आपके परिवार में कलह, वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े का वातावरण बन सकता है। शत्रु व विरोधी प्रबल होकर हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके अपने ही शत्रु बनेंगे।

विशेष- छाछ का सेवन करें।


कन्या- आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लोग आपकी पूर्णतया मदद करेंगे। इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नई जमीन-जायदाद खरीदेंगे।

विशेष- आलू का सेवन करें।


तुला- घर की जरूरत व रोजमर्रा की जरूरत का सामान आप जुटाएंगे। अपनी चादर व व्यवस्थाएं देखकर ही पैर पसारे। शत्रु के साथ भी आप विनम्रता से पेश आएंगे।

विशेष- आलू का सेवन करें।


वृश्चिक- आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गतिशीलता व स्थानांतरण का योग है। यात्रा की संभावना है, जो आपके लिए हितकर होगी। तीर्थयात्रा भी कर सकते हैं।

विशेष- घी का सेवन करें।


धनु- आप करियर संबंधी विकल्पों का चुनाव सावधानीपूर्वक करेंगे। परिवार और प्रियजन का सहयोग मिलेगा। आपका विशेष लोगों से संपर्क होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- छाछ का सेवन करें।


मकर- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु व विरोधी आपका सामना करने का साहस तक नहीं जुटा पाएंगे। आप किसी को डांट व फटकार भी सुना सकते हैं। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

विशेष- दूध का सेवन करें।


कुंभ- आप अपने वरिष्ठों व कर्मचारियों से काम निकलवा लेंगे। रुपयों-पैसों की आवक होगी। समय अनुकूल है, इसका जितना लाभ ले सकते हैं, लें। प्रियजनों का साथ प्राप्त होगा।

विशेष- दही का सेवन करें।


मीन- आप मानसिक रूप से प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। आपको यात्राओं से धन प्राप्त होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आपके शुभ एवं महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।










वेबदुनिया पर पढ़ें