सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023: जानिए ग्रहों के योग, सूतक, स्पर्श काल, दान पुण्य का मुहूर्त और मोक्ष काल एक साथ
Solar Eclipse in 2023 in Hindi: 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस दिन क्या रहेंगे ग्रह नक्षत्रों के योग, सूतक काल, स्पर्श काल, मोक्ष काल आदि। इसी के साथ इस दिन कौन सा दान करना चाहिए और क्या रहेगा शुभ मुहूर्त सभी कुछ जानिए एक साथ। उल्लेखनीय है कि वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को रहेगा।
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 | Surya grahan 20 April 2023:
दिनांक : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि : इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
सूर्य ग्रहण के दिन ग्रहों का योग : इस दिन मेष राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और राहु की युति रहेगी। शुक्र वृषभ में, गुरु मीन में, शनि कुंभ में और मंगल मिथुन में रहेगा। मंगल के मिथुन में और बुध के मेष राशि में होने से अशुभ योग बन रहे हैं। ग्रहण के दौरान सूर्य राहु और बुध के साथ मेष राशि में रहेगा। वहीं, मंगल मिथुन राशि में बुध के पास आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को मेष राशि और बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:51 तक।
अमृत काल- दोपहर 04:11 से 05:44 तक।
सर्वार्थसिद्धि योग - Apr 20 06:06 AM - Apr 20 11:10 PM (Ashwini and Thursday)
क्या होगा राशियों पर असर:-
नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
सकारात्मक प्राभाव : वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।