21 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परीक्षा साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- तेल-तिल- लोहा का दान करें।
देखें वीडियो...
वृषभ- प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न लें। दुर्घटना से हानि हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
मिथुन- भाग्योन्नति होगी। लाभकारी यात्रा होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कर्क- बेरोजगार सफल होंगे। योजनाएं लाभ देंगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेशादि शुभ रहेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सहयोगी मदद करेंगे। भाग्योन्नति होगी। व्यापार-निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।
कन्या- जोखिम वाले कार्य टालें। चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। मनोमालिन्य रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु दान दें।
तुला- उत्तेजित न हों। गृहस्थ सुख मिलेगा। बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। निवेश-व्यापार लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
वृश्चिक- संपत्ति के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु- विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। रोजगार मिल सकता है। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। पकवान का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन शुभ रहेंगे।
मकर- अस्वस्थता रहेगी। कार्य में रुकावटें आएंगी। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।
कुंभ- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार, नौकरी, निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
मीन- विवेक व धैर्य से कार्य करें। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।