23 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष : अपनों के सहयोग से धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उल्लासमय माहौल से कार्यक्षमता बढ़ेगी। निवेश लाभदायी रहेगा। दूसरों की आलोचना से बचना ‍चाहिए। कामकाज में त्योहारी काम मिलेगा। पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। नया परिचय होगा।

वृषभ : नए मकान के खरीदने या बनाने की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय के लिए दिन लाभदायी। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नवीन संपर्क का लाभ मिलेगा। आकस्मिक रुके कार्य बनेंगे। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। कार्य में भावना की प्रधानता रहेगी।

मिथुन : काम के संबंध में यात्रा होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना। मित्रों के साथ मनोरंजन का योग बनेगा। खर्च की पूर्ति आसान होगी। छोटे-छोटे कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी। जलन की वृत्ति से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। लाभ बढ़ेगा। नए लोगों के साथ संपर्क एवं मेलजोल बढ़ेगा।

कर्क : पत्नी के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होगा। खुशी के समाचार से परिवार में खुशी होगी। खर्च बढ़ेगा। आसानी से पूर्ति होगी। नवीन योजनाओं का विकास होगा। यश मिलेगा। चित्त स्थिर रखें। परिवार में अनुकूल वातावरण निर्मित होगा। आपके कार्य की अधिक मांग रहेगी। कोई विशेष कार्य संपन्न होगा।

सिंह : परिवार सहित देवी दर्शन का शुभ योग बनेगा। बहुत पुराने मेहमान के आने से परिवार में खर्च बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति नहीं होने से निराशा होगी। व्यर्थ की अधिकता रहेगी। कार्य में गोपनीयता रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता प्राप्त होगी। आपसी संबंधों में टकराव की नौबत आएगी। किसी तरह की कोताही न बरतें। पूंजी की कमी महसूस करेंगे।

कन्या : दिन शुभ फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। परिचितों का आगमन होगा। यात्रा सुखदायक व सफल होगी। कार्य से यश की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में जरूरी फैसले ले सकेंगे।

तुला : मनोवां‍छित सफलता मिलेगी। मांगल‍िक कार्य बनेंगे। सामाजिक कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। परोपकार में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अधिकारी से प्रोत्साहन मिलेगा। खर्च की पूर्ति आसानी से होगी। रुके धन के लिए किए प्रयास सफल होंगे। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।। राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त होगा। यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक : मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। धन योग उत्तम हैं। व्यावसायिक कार्य से यात्रा होगी। परिवार में खुशी रहेगी। कार्य की सराहना होगी। कार्य में सुगमता आएगी। कर्ज से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च में वृद्धि होगी। अतिथि आगमन होगा। मन में हर्ष रहेगा। समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे।

धनु : शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में वृद्धि का योग है। उपयोगी पारिवारिक योजना बनेगी। रुके हुए धन प्राप्ति से खुशी होगी। सफलता के संकेत हैं। संतान या अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूसरों के महत्व को नजरअंदाज न करें। कार्य में सादगी का उपयोग करें। आपकी प्रवृत्ति सहज होने से लाभ मिलेगा। मित्र के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मकर : परिवार के साथ यात्रा सुखद रहेगी। नई वस्तुओं या वाहन की खरीदी होगी। दिन अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य को प्रभावित करने में सफल होंगे। पूंजी की समस्या से जूझना पड़ेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। नौकरी में मनचाही तरक्की मिलेगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किए निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : समाज कार्य की आलोचना से क्षोम रहेगा। व्यवसाय में हानि से संतुलन बिगड़ेगा। वाहन दुर्घटना का योग है। यात्रा सावधानी से करें। आर्थिक लेन-देन निपटेंगे। प्रॉपर्टी, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण पक्षधर रहेगा। सफलता के द्वार खुलेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। ‍वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन से लाभ हो सकेगा।

मीन : व्यवसाय में उन्नति होगी। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। कार्यस्थल का वातावरण सुधरेगा। रचनात्मक कार्यों में प्राप्ति होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूल शुभ समाचार से खुशी होगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। खानपान पर ध्यान दें। निंदा-स्तु‍ति से दूर रहें।

वेबदुनिया पर पढ़ें