24 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

WD
FILE

मेष- उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप माता-पिता व घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए समय निकालेंगे। जनसंपर्कों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

विशेष- टमाटर का सेवन करें।


वृषभ- नौकरी में अफसर व अधिकारी आपके कामकाज से पूरी तरह खुश रहेंगे। कामकाज में नए-नए प्रयोग करेंगे। खुद को स्फूर्ति व ताकत से भरपूर महसूस करेंगे।

विशेष- चुकंदर का सेवन करें।


मिथुन- आप जोखिमभरे सौदे न करें व आर्थिक मामलों में भी अपनी चादर देखकर ही पैर फैलाएं। कामकाज में कुछ तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण स्‍थितियां रहेंगी।

विशेष- अनार का सेवन करें।


कर्क- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आपका जोरदार स्वागत होगा। भौतिक लाभ तो आपको मिलेगा ही, नकद या वस्तु के रूप में भी लाभ होगा।

विशेष- सेबफल का सेवन करें।


सिंह- आप जमकर मेहनत करेंगे व लाभ भी आपको उसी के अनुरूप ही मिलेंगे। जिम्मेदारी व कर्तव्य का निर्वहन बखूबी करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विशेष- आम का सेवन करें।


कन्या- आपको दूसरों की भावनाओं व उनकी सोच की कद्र करनी चाहिए। दुर्घटना व अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपको पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।

विशेष- तरबूज का सेवन करें।


तुला- आपको परिश्रम व मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। सच्चे दिल से किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपका अपने परिवार व दोस्तों के साथ आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा।

विशेष- गाजर का सेवन करें।


वृश्चिक- आपके बुजुर्ग व माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्‍थिति बनेगी। चिकि‍त्सक का दरवाजा भी खटखटाना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर रहेगी।

विशेष- टमाटर का सेवन करें।


धनु- कामकाज की स्‍थिति पहले से बेहतर होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति या मित्र से काफी अरसे बाद मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विशेष- अनार का सेवन करें।


मकर- शत्रु व विरोधी प्रबल होकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परंतु आत्मबल मजबूत होने से आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। कठोर निर्णय आपको लेने पड़ेंगे।

विशेष- शलजम का सेवन करें।


कुंभ- आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपको कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे। कई तरह की व्यापार व परिवार में गलतफहमियों का अंत होगा।

विशेष- चुकंदर का सेवन करें।


मीन- करियर व भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। मित्रों, रिश्तेदारों व परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा वातावरण बनाएंगे। क्रोध व वाणी पर काबू रखें।

विशेष- सेबफल का सेवन करें










वेबदुनिया पर पढ़ें