31 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- मान-प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है। व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। निवेश टालें, जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
वृषभ- धनागम होगा। चैन न मिलेगा। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा लाभकारी होगी। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मिथुन- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए योजनाएं बनेंगी। निवेश लाभदायक होगा। दुष्ट व्यक्ति क्लेश देंगे। यात्रा में हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
कर्क- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। निवेश लाभ देगा। नौकरी में बुलावा आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा दान करें।
सिंह- दुर्घटना, हानि, चोट लगने की आशंका है। पराक्रम से लाभ होगा। शत्रु से भय लगेगा। यात्रा में कष्ट संभव है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
कन्या- जीवनसाथी की चिंता होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। राजकीय कार्य में मदद मिलेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना चढ़ाएं खिलाएं।
तुला- शत्रु नतमस्तक होंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे, जोखिम न उठाएं। यात्रा संभव है।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
वृश्चिक- संतान की चिंता होगी। भोजनादि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
धनु- विवाद से क्लेश तथा प्रतिष्ठा कम होगी। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, जोखिम न उठाएं। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
मकर- पराक्रम से लाभ तथा प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। धनागम होगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को टॉफी-दूध दान करें।
कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक होगा। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।
मीन- शत्रु मानहानि कर सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। निवेश, व्यापार, नौकरी में लाभ होगा, जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-धतूर-पुष्प चढ़ाएं।