सपना हो या हकीकत, 5 चीजें देती हैं अनहोनी का संकेत

कुछ चीजें प्राचीन काल से ही बेहद शुभ एवं सकारात्मक मानी जाती हैं, जबकि कुछ चीजें उतनी ही अशुभ। इन चीजों के बारे में जानकारी होने पर आप इनके अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। जानिए कौन सी 5 चीजें मानी जाती हैं अशुभ - 
 
1 घर में मूषक (चूहा), पतंगा, पिपीलिका, मधुमक्खी, दीमक तथा सूक्ष्म कीटों का प्रकट होना अमंगल का सूचक है।
 
2 सोने-चांदी के गहनों, हीरे-मोती जड़े आभूषणों का खो जाना अशुभ होता है।
 
3 ढोल बजने पर वृक्षों जैसी सरसराहट की ध्वनि उत्पन्न होना अपशकुन होता है।
 
4 शैय्या, आसन तथा कुर्सी-मेज आदि का अपने आप टूट जाना अमंगल की सूचना देता है।
 
5 आभूषणों से अलंकृत नारी के दिन में दर्शन शुभ हैं, किंतु स्वप्न में दर्शन अमंगलकारी है।

यह भी पढ़ेंं:  धनतेरस पर खरीदेंगे यह 6 शुभ सामग्री, तो ही समृद्धि आएगी आपके द्वार

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी