6 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- आप मा‍नसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी की हुई मेहनत का पुरस्कार आपको मिलेगा। आपको सम्मान मिलेगा।

विशेष- घी का सेवन करें।

FILE
वृषभ- इस समय में आप यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। कुछ बड़े फैसले लेने में आप हिचकिचाहट या दुविधा महसूस करेंगे जिसका असर आपके जीवन पर पड़ेगा।

विशेष- दूध का सेवन करें।

FILE
मिथुन- आपको इस समय अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना होगा। आपको सफलता हासिल करने के लिए लोगों से संपर्क साधना होगा। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।

FILE
कर्क- किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा न उलझें अन्यथा विवादों में पड़ सकते हैं। मन में संतोष रखिए। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। इंतजार का परिणाम आपको शीघ्र मिलेगा।

विशेष- छाछ का सेवन करें।

FILE
सिंह- कुछ परेशानियों और दिक्कतों के बावजूद अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को उजागर करने के लिए यही सही वक्त है। धन कमाने के लिए नए विकल्प आएंगे।

विशेष- पनीर का सेवन करें।

FILE
कन्या- आप किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यह आगे बढ़ने का समय है, तरक्की का योग है।

विशेष- चावल का सेवन करें।

FILE
तुला- इस समय में आपका स्वास्थ्‍य अच्‍छा नहीं रहेगा तथा समय-समय पर आप वातजनित तथा पित्तजनि‍त रोगों से कष्ट प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें।

विशेष- विशेष- चावल का सेवन करें।

FILE
वृश्चिक- पारिवारिक सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए समय अच्‍छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य मिल-जुलकर रहेंगे। आपकी श्रेष्ठ कार्यों में रुचि रहेगी।

विशेष- घी का सेवन करें।

FILE
धनु- आप एक आस्तिक व्यक्ति होंगे तथा धर्म के प्रति आपके मन में पूर्ण श्रद्धा रहेगी तथा निष्ठापूर्वक आप धार्मिक कार्यकलापों को संपन्न करेंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।

FILE
मकर- आप मित्र एवं बंधु वर्ग के प्रिय एवं आदरणीय होंगे तथा उनसे इच्छित लाभ एवं सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आप एक व्यवहारकुशल व्यक्ति होंगे। प्रिय बंधु से लाभ होगा।

विशेष- दूध का सेवन करें।

FILE
कुंभ- अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति दृढ़ होगी तथा प्रचुर मात्रा में धन एवं लाभ अर्जित करने में सफलता मिलेगी।

विशेष- छाछ का सेवन करें।

FILE
मीन- आपकी मुलाकात पुराने मित्र से होगी। आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शत्रु एवं विरोधी पक्ष से भी आप उदारता का व्यवहार कर सकेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विशेष- पनीर का सेवन करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें