मेष- आज व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी। धन-संपत्ति संबंधित समस्या हल होगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विवाद, लेन-देन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद अचानक धनलाभ हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से विजय मिलेगी। आसान लगने वाले कामों में भी उलझनें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। विवाद से दूर रहना हितकर रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता निश्चित मिलेगी। अज्ञात भय एवं चिंता रहेगी।
वृषभ- आज संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में वृद्धि संभव। सामाजिक मामलों में आपकी प्रतिष्ठा, सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव आएंगे। दोपहर बाद संतान के भविष्य से संबंधित कार्यों में समय व्यतीत होगा। भूमि-भवन, संपत्ति-मकान आदि की प्राप्ति होगी। परिवहन से जुड़े लोगों के कार्य पूर्ण होंगे। नियमितता का ध्यान रखें, धनलाभ होगा। सम्मान एवं ज्ञान सुलभ होगा।
मिथुन- आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवसाय में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी भी लापरवाही से बचें। सायंकाल मानसिक उत्साह बढ़ाने वाला माहौल रहेगा। व्यापार से जुडे़ फैसले जल्दबाजी में न करें। भौतिक सुख-साधन मिलेंगे। व्यापार में उन्नति हो सकती है। यात्रा में लापरवाही न बरतें। संयम से कार्य करें। आजीविका की समस्या का सरलता से समाधान होगा। कोर्ट-कचहरी आदि का कार्य बनेंगे। धैर्य से कार्य करें।
कर्क- आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी। व्यापारिक स्थितियां अनुकूल बनेंगी। प्रयास व परिश्रम सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण, उपहार आदि की प्राप्ति होगी। वाणी का सुंदर प्रयोग करें। यात्रा पर जाते समय चोरों से सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
FILE
सिंह- आपको परिवार से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यावहारिक मामले सुलझेंगे। हितैषियों के विरोध के चलते परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आजीविका क्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। बैंक संबंधी कार्यों में लाभ होगा। अभिमान का त्याग हित में रहेगा। अधीनस्थों एवं रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि का योग है। विश्वास से कार्य करें। नेतृत्व की प्रधानता रहेगी। परिस्थितियां आपका सहयोग करेंगी।
कन्या- व्यापार में लाभ की संभावना है। नई कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। कारोबारी कठिनाइयां दूर होंगी। दूसरों के दोष देखने के बजाए स्वयं पर ध्यान दें। व्यवसाय अनुकूल रहेगा। संतान के कारण आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ निष्ठित है। भूमि-भवन के क्रय का योग हैं। समय अनुकूल होगा। मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा। वाहन चलाने में अत्यधिक सावधानी बरतें।
तुला- आज परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। आपके आसपास का माहौल प्रेरणादायी रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। दोपहर बाद घरेलू उलझनों से मन अशांत होगा। पुरुषार्थ से संबंधित कार्य स्वयं करें। रोजगार के क्षेत्र में वांछित प्रगति संभव है। रुका धन मिल सकता है। आय से अधिक धन व्यय होगा। वाणी पर संयम रखें। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी। सतर्कता सहित कार्य करें अन्यथा धनहानि हो सकती है। नई योजनाओं से लाभ होगा। किसी काम के साथ में निवेश फायदा देगा।
वृश्चिक- उद्योग, व्यवसाय में बुद्धि का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे। अनावश्यक विवादों को टालें। न्यायालयीन प्रकरण में विजय मिलेगी। संतान के कार्यों से समाज, परिवार में सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल होगी। साहसिक प्रयत्न होंगे। सायंकाल यात्रा का प्रबल योग है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। दोपहर बाद मानसिक तनाव बना रहेगा। समय प्रतिकूल बना रहेगा। मैत्री संपर्क स्थापित होंगे। कार्यों की अधिकता रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा। शत्रु पराजित होंगे। दोस्तों का साथ मददगार रहेगा। शिक्षा में स्वयं को स्थापित करें।
धनु- आज परीक्षाओं की तैयारी करने में दिन बीतेगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा कर सकेंगे। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। भावनात्मक संबंधों का निर्वाह करें। परिवार के छोटे सदस्यों पर रौब झाड़ने से बचें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शिक्षा या संतान से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। अतिथि आगमन होगा। जीवन सहज एवं सात्विकता से व्यतीत करें।
मकर- आज आपको आशातीत सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, देव आराधना से मानसिक शांति रहेगी। पारस्परिक प्रेम से समस्याओं का हल निकलेगा। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। कारोबार से संबंधित फैसला लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। कार्यक्षमता बढ़ने से कठिन कामों को सफलता से पूरा कर पाएंगे। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दूसरों की आलोचना से बचें। राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। दूसरों का सम्मान करें।
कुंभ- व्यापार में उत्साहपूर्ण परिणाम मिलने से दिन अच्छा व्यतीत होगा। समय पर किए कार्यों के अनुकूल परिणाम आएंगे। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। दूरदराज की यात्रा संभव। रुके धन की प्राप्ति से धन संग्रह होगा। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सायंकाल रुके काम बनेंगे। जवाबदेही के काम में सचेत रहें। मनोकामना पूर्ण होगी। शारीरिक शिथिलता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मित्र वर्ग मदद करेंगे। धार्मिक आयोजन होगा। धर्माचरण से मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी।
मीन- आज लाभ-शुभ के कार्यों में दिन व्यतीत होगा कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार हो सकेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक शिथिलता रहेगी। आमोद-प्रमोद के साधन बनेंगे। दोपहर बाद धार्मिक यात्रा होगी। यात्रा में सावधान रहना होगा। आवास संबंधी समस्या हल होगी। पारिवारिक निर्णय सोच-समझकर लें। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा सफल होगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। पुराने मित्रों, प्रियजनों की कार्य में मदद मिलेगी। लाभकारी योजना बनेगी।