भविष्य मालिका की वायरल भविष्यवाणी में यह दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के पांच प्रमुख संतों में से एक अच्युतानंद दास ने 400 साल पहले ही पाकिस्तान के नाम का उल्लेख कर दिया था और स्पष्ट रूप से नरेंद्र मोदी का नाम भी उसमें लिखा हुआ। है। कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर कई भविष्यवाणियां की है। अब नरेंद्र मोदी के नाम से और उनके भविष्य को लेकर भी भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं।
2. भविष्य मालिका के वायरल दावे के अनुसार भारत का आखिरी राजा एक शक्तिशाली हिन्दू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा।
3. भविष्य मालिका की एक भविष्यवाणी के अनुसार बाण (5) बसु (राजा नरेंद्र साल यानी की राजा नरेंद्र के 13 वे वर्ष में बहुत दुष्टों का विनाश होगा। चन्द्र (15) बाण (5), राम (4 या 7) बाण (5) यानी 20 और 9/11 अंक में ये होगा।- कलि कलप गीता, नवम अध्याय, महापुरुष श्री अच्युतानंद दास।
5. जब गगन गादी पर होंगे और उड़ीसा के दिव्य सिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। 13 मुस्लिम देश चीन के साथ मिलकर आक्रमण करेंगे। तीसरा विश्वयुद्ध 6 साल 6 माह तक चलेगा। आखिरी के 13 माह भारत युद्ध में शामिल होगा और यह भारत की लड़ाई होगी। भारत की उसमें विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को न सिर्फ खत्म कर देगा बल्कि विश्व गुरु भी बन जाएगा।