ज्योतिष और जन्मदिन: क्या आपका बर्थ डे सितंबर में है? जानें अपने बारे में रोचक तथ्य

Astrology Born In September : आप यदि सितंबर के महीने में जन्मे हैं तो आप अपनी लाइफ को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट होंगे तथा आपकी शख्सियत मजबूत होने के साथ-साथ आप मानसिक और शारीरिक रूप से ये बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होंगे। आप में कुछ खास खूबियां होंगी। आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक तथा एक जिम्‍मेदार व्‍यक्‍ति होंगे। इतना ही नहीं आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर हर लक्ष्‍य को पा लेने वाले होते हैं। 
 
यदि किसी भी साल के सितंबर महीने में अगर आपका जन्म हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप दिल के अत्यंत उदार है लेकिन एक अजीब तरह की सनक आप में पाई जाती है। आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं। आप यकायक कोई उपलब्धि सामने लाकर सबको चौंका देते हैं। स्वयं की प्रगति के लिए आप थोड़े से स्वार्थी भी हो जाते हैं। 
 
अपने आप से आपको इतनी मोहब्बत होती है कि कोई थोड़ा सा भी आपके विरूद्ध कुछ कह दें तो आप भड़क उठते हैं। आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है। आप में सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखें।
 
आप गुस्से के तो बादशाह है लेकिन हमेशा इसी गलतफहमी में रहते हैं कि आपके जैसा विनम्र कोई दूसरा नहीं होगा। तानाशाही आपके रग-रग में समाई है। दूसरों से काम करवाना हो तो जोंक की तरह पीछे लगना भी आपसे ही सीखना चाहिए। अपने नजदीकी लोगों से आपकी भारी-भरकम अपेक्षाएं होती है। यहां तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है। 
 
आप धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं लेकिन बुरी आदत यही है कि आप चाहते हैं आपकी इस आदत का लोग हरदम गुणगान करें। 
 
तारीफ के इतने भूखे होते हैं कि हर समय कोई आपको स्तुति गान करने वाला चाहिए। अक्सर चाटूकार आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा ले जाते हैं। आप अपने आपको हर समय अप-टू-डेट रखते हैं। इसीलिए आपका हर काम अप-टू-द-मार्क होता है। किसी को कुछ देते हैं तो उसकी वसूली भी कर लेते हैं। आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है।
 
खासकर अगर आप करियर के मामले में बेहतरीन पोजिशन पर हैं तो हो सकता है प्यार के मामले में फिसड्डी हों, या फिर अगर प्यार आपके पास भरपूर है तो शादी का लड्डू आपकी थाली में नहीं होगा। कहने का मतलब यही कि जीवन के किसी एक क्षेत्र में आपको हमेशा खालीपन लग सकता है।

आप असंतुष्ट प्राणी भी हैं। हर समय आपको कुछ नया ना मिले तो आप कुंठित हो जाते हैं। सेक्स आपके जीवन में कई रूपों में आता है लेकिन आप बेचारे, पद-प्रतिष्ठा के मारे कभी उनका आनंद नहीं उठा पाते। 
 
अक्सर सितंबर माह में जन्मे लोग बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर या साइंटिस्ट होते हैं। आप में अगर चिपकने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम हो जाए तो आप एक शानदार इंसान के रूप में याद किए जाएंगे। 
 
सितंबर माह में जन्मी लड़कियां, उफ इनसे तो भगवान ही बचाएं। स्वयं को परम ज्ञानी समझने वाली ये कन्याएं अक्सर सच्चे प्यार से वंचित रह जाती है। इधर की उधर करने में उस्ताद हैं। कोई शक नहीं कि इनमें विलक्षण प्रतिभा होती है। कोई एक खास गुण भी होता है। लेकिन अभिमान के चलते यह उस गुण की सही कद्र नहीं कर पाती हैं।
 
यह अपार रूप-सौंदर्य की मल्लिका होती है पर प्यार के मामले में अव्वल दर्जे की बेवकूफ होती हैं। अपना सबकुछ लूटाकर भी खुश रहती है। सच्चे प्यार को परख नहीं पाती और गलत व्यक्ति के साथ नैया डूबो लेती है। 
 
सितंबर माह में जन्मी कुछ लड़कियों का मन शीशे की तरह साफ होता है। दुनिया के छल-कपट से कोसों दूर ये मोहतरमाएं अन्याय के विरूद्ध शेरनी बन जाती है। अगर इनका कहीं अफेयर चल रहा हो तो अपना किया-धरा सब भूल जाएंगी लेकिन अगले का पाई-पाई का हिसाब रखेंगी। अपने प्यार को लेकर पजेसीव भी होती हैं। 
 
जुबान कड़वी, अंदाज मीठा यही इनकी पहचान है। इन्हें सलाह है कि सच्चे दोस्त असली मोती की तरह होते हैं उन्हें सहेजना सीखें। मतलबपरस्ती से दोस्तों का कुछ दिन तक फायदा तो उठा लेंगी लेकिन संभव है एक दिन बिलकुल अकेली पड़ जाए।
 
लकी स्टोन : पन्ना और पर्ल
लकी नंबर : 7, 9, 3
लकी कलर : ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन
लकी डे : संडे, वेडनसडे, थर्सडे
उपाय 1 : पंछियों को दाना डालें, घर में मछलियां पालें।

ALSO READ: 14 सितंबर को है कुशोत्पाटिनी अमावस, क्या है महत्व!

ALSO READ: बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है धन का नुकसान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी