अप्रैल : अप्रैल में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व में विभिन्नता होती है। ये लोग ज्यादातर परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं। ये लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय इनके लिए सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनके दूसरों के लिए दया की भावना बहुत अधिक होती है। ये लोग इमानदार होते हैं, साथ ही साथ इनका आत्मविश्वास गजब का होता है। इनकी याद रखने की क्षमता काफी होती है और ये खबरों से अपडेट रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। इन लोगों की खेल, संगीत, और घूमने-फिरने में खास रुचि होती है।