Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

WD Feature Desk

शनिवार, 25 मई 2024 (16:34 IST)
Swapna shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने भविष्य की शुभ घटनाओं की और इशारा करते हैं। कई लोगों को सपने में देवी और देवता नजर आते हैं या उन्हें स्वप्न में मंदिर के दर्शन होते हैं। ऐसे सपनों को शुभ भी माना जाता है और यह किसी भविष्य के संकेत को भी दर्शाते हैं। इसी तरह कुछ घटनाएं भी होती हैं जिन्हें सपने में देखने से भाग्य खुल जाते हैं।
ALSO READ: सपने में पुरानी गर्ल फ्रेंड दिखना, जानें क्या होगा
1. सपने में घोड़े पर चढ़ना : यदि आप सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते या बैठे हुए देखने हैं तो यह बहुत शुभ सपना माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपके भाग्य खुल जाएंगे और आपकी उन्नति होगी। आपके जितने भी रुके हुए कार्य हैं वे सभी पूर्ण होने लगेंगे। इसका यह भी मतलब है कि यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी और व्यापारी हैं तो कोई बड़ा लाभ होगा
ALSO READ: यदि सांप के इस तरह के आ रहे हैं सपने तो ये अशुभ है...
2. सोने का कलश : सपने में आपको सोने-चांदी से भरा कलश मिलता है तो यह बहुत शुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में अब खुशियां आने वाली है। आपकी किस्मत पलटने वाली है। जल्दी ही आपको सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है। आपके सभी अटके कार्य पूर्ण होने वाले हैं। व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति होगी।
3. माता पिता को पानी पिलाना: यदि आप स्वप्न में अपने माता-पिता को पानी पिलाते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ सपना होता है। इसका मतलब है कि आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे और आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
 
4. सपने में पहाड़ पर चढ़ना : यदि आप सपने में खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि जीवन में आपकी खूब उन्नति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। इस तरह के सपने हमेशा सफलता के शिखर पर जाने की ओर संकेत करते हैं।
ALSO READ: सपने में श्री राम या राम मंदिर नज़र आए तो जानें 4 शुभ संकेत
5. तीर्थ यात्रा करना : यदि आप सपने में किसी तीर्थ की यात्रा कर रहे हैं तो यह बहुत ही शुभ सपना है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा होने वाली है। अब आपकी हर समस्या का समाधान होने वाला है। आपके सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे और आप तेजी से तरक्की करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी