अक्षय तृतीया पर है विशेष महामंगलकारी योग

खरीदी के लिए शुभ है सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य योग 


 
इस वर्ष 21 अप्रैल, मंगलवार को सूर्य मेष, चन्द्रमा, वृषभ और गुरु कर्क राशि में रहकर अक्षय तृतीया पर 11 वर्ष के बाद एक अत्यंत ही महामंगल योग बना रहे हैं।  21 अप्रैल को सुबह 11.59 बजे तक कृतिका व इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा। चन्द्रमा के उच्च राशि में रहने से दोनों नक्षत्र भी हर प्रकार के कार्यों में शुभता बढ़ाएंगे। इस कारण सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य योग खरीदी के लिए शुभ रहेंगे। 
 
जानिए कौन से हैं अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त

 

आप भी जानिए कौन से हैं अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त


 
सुबह 9.07 से 10.35 तक- चर। 
 
सुबह 10.35 से दोपहर 12.09 तक- लाभ। 
 
दोपहर 12.09 से 1.31 तक- अमृत। 
 
रात 8.15 से 09.44 तक- लाभ। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें