Weekly Numerology Horoscope April 2026: 6 से 12 अप्रैल 2026 का सप्ताह आपके जीवन में नए अवसर और बदलाव लेकर आ रहा है। यह सप्ताह विशेष रूप से व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के संतुलन पर केंद्रित रहेगा। इस समय धन, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगे, उन्हें सफलता मिल सकती है। इस अंक राशिफल में हम जानेंगे मूलांक के अनुसार सभी का भविष्यफल...ALSO READ: 14 अप्रैल 2026 से सोलर नववर्ष होगा प्रारंभ, क्या है यह?
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 6 से 12 अप्रैल 2026)
मूलांक 1 (जन्मतिथि: 1, 10, 19, 28)
इस सप्ताह आपकी निर्णय क्षमता अत्यंत प्रखर रहेगी, जिससे आप महत्वपूर्ण फैसले आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे। नए कार्यों की शुरुआत के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पूर्व में अटका हुआ धन मिलने की संभावना है तथा निवेश से लाभ के संकेत हैं। व्यक्तिगत संबंधों में अहंकार को नियंत्रित करना आवश्यक रहेगा, इससे रिश्ते और सुदृढ़ होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्तचाप पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: रविवार को गुड़-गेहूं दान करें।
मूलांक 2 (जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह भावनात्मक संतुलन और सहयोग की भावना को बढ़ाने वाला रहेगा। टीमवर्क के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में सुधार और मधुरता आएगी। मानसिक शांति बनाए रखें तथा अनिद्रा और चिंता से बचें।
उपाय: सफेद या हल्के क्रीम रंग के वस्त्रों का उपयोग करें।
मूलांक 3 (जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपके रचनात्मक कार्यों में सफलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, अतः संतुलन बनाए रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन से कार्य करना लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र का ध्यान रखें।
उपाय: जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी या किताबें का दान करें।
मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह परिवर्तनकारी रहेगा। प्रारंभ में कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, किन्तु अंततः परिणाम आपके पक्ष में होंगे। करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। पुराने संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।ALSO READ: पोहेला बोइशाख उत्सव कहां मनाया जाता है, क्या है इस दिन की खासियत?
उपाय: नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालें या हरी मूंग दान करें।
मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23)
यह सप्ताह विशेष रूप से सेल्स, मीडिया और ट्रैवल से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी संचार क्षमता सफलता दिलाने में सहायक होगी। कार्यस्थल पर नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से पूर्व सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
उपाय: तुलसा जी को जल चढ़ाएं।
मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आय संतोषजनक रहेगी, किन्तु अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सुगन्धित वस्तु अर्पण करें।
मूलांक 7 (जन्मतिथि: 7, 16, 25)
इस सप्ताह आत्ममंथन और अंतर्ज्ञान के आधार पर लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। मन में अस्थिरता बनी रह सकती है, अतः धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। रिश्तों में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखें।
उपाय: नीले आसमान को 2 मिनट देखें व गहरी श्वास लें।
मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय, राजनीति एवं रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आय स्थिर रहेगी तथा कानूनी या सरकारी मामलों में राहत मिल सकती है। अहंकार से बचना आवश्यक है। रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी।
उपाय: गरीबों/जरुरतमंदों या बुजुर्गों की सेवा करें।
मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)
यह सप्ताह ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह उपयुक्त समय है। पुराने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट एवं रक्तचाप संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
उपाय: लाल मसूर दान करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: विषु कानी: केरल की सुखद सुबह और सुनहरे सपनों का पर्व