अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टार वॉक के मुताबिक बताया जा रहा है कि शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल ग्रह होंगे एक ही सीध में। इन ग्रहों की परेड को आप विशेष स्थान से अपनी आंखों से देख सकते हैं। यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा, क्योंकि ये दोनों ग्रह धरती से ज्यादा दूरी पर हैं। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखेंगे। इस आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल रहेंगे। जनवरी में शुरू हुए ग्रहों की परेड में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून दिखाई दिए थे। इस ग्रह परेड के फरवरी में अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब बुध भी इस परेड में शामिल होगा।
ALSO READ: Astrology: क्या होगा जब शनि, बृहस्पति और राहु करेंगे इसी वर्ष अपनी राशि परिवर्तन? तैयार रहें किसी बड़ी घटना के लिए