सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये 4 ग्रह ऐसे हैं जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र ग्रह 54 घंटे यानी करीब सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। शनि को ढाई वर्ष, राहु और केतु 18 माह, बृहस्पति को कम से कम 12 माह राशि परिवर्तन करने में लगते हैं। इस दौरान ये ग्रह अस्त और उदय होने के साथ ही मार्गी और वक्री भी होते हैं। साल 2023 में शनि, गुरु, राहु-केतु समेत सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जानिए वर्ष 2023 के ग्रह परिवर्तन।
2023 में ग्रहों का राशि परिवर्तन | Graho ka rashi parivartan 2023:
1. गुरु | Guru: 24 नवंबर को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह अपनी ही राशि मीन में सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वक्री से मार्गी होने के बाद 22 अप्रैल 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वे 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 29 जुलाई से ही बृहस्पति यानी गुरु मीन राशि में वक्री अवस्था में थे। अब बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 बजकर 36 मिनट अपनी ही स्वयं की मीन राशि में मार्गी होंगे। गुरु मार्गी अवस्था में ही अगले वर्ष 21 अप्रैल 2023 को रात के 08 बजकर 43 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
3. बुध | Budh: बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 04:05 पर यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात 12:58 बजे धनु में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद अगले साल उसका राशि परिवर्तन होगा।