नई कार खरीदी है तो ऐेसे करें पूजन, पढ़ें सरल विधि

कार अब लग्जरी में नहीं जरूरत के सामान में शामिल है। अगर आपने नई कार खरीदी है तो उसकी पूजा ऐसे करें।  
 
नई कार पर सबसे पहले आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़कें। 
 
जल छिड़कने से वाहन घर का हिस्सा हो जाता है। यह वाहन हमारे द्वारा लिया गया हैं। इसका हमारे घर में प्रवेश हमारे लिए और इसके लिए शुभ हो।
 
 फिर सिन्दूर व घी के तेल के मिश्रण से वाहन पर छोटा सा स्वस्तिक बनाएं। स्वस्तिक शुभ होने के साथ-साथ ही काफी ऊर्जाप्रदायक होता हैं। वाहन द्वारा यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न आए इसीलिए स्वस्तिक बनाया जाता है। 
 
फिर वाहन को फूलमाला पहनाएं। वाहन में तीन बार कलावा लपेटें। कलावा रक्षासूत्र होता है। जो वाहन की सुरक्षा के लिए होता है। 
 
अब कर्पूर से आरती करें। कलश के जल को दाएं-बाएं डालें। यह वाहन के लिए स्वागत का भाव को प्रदर्शित करता हैं। 
 
कर्पूर की राख से एक तिलक वाहन पर लगा दें। यह वाहन को नजरदोष से बचाता है। अब वाहन पर मिठाई रखें। बाद में यह मिठाई गौ माता को खाने को दें। 
 
एक नारियल लेकर नए वाहन पर से सात बार घुमाकर वाहन के आगे फोड़ें। वाहन स्टार्ट कर उसे नारियल वाले स्थान पर से होते हुए एक चक्‍कर लगाएं।

वाहन से सदा अच्छा लाभ मिलता रहे इसके लिए एक पीली कौड़ी लें। इस कौड़ी को काले धागे में पिरो लें। बुधवार के दिन इसे अपने वाहन पर लटका दें। इससे आपके वाहन की रक्षा होगी। 
 
कार के भीतर बजरंगबली की आकाश में उड़ती हुई छोटी सी प्रतिमा टांगें। या फिर अपने धर्म के शुभ प्रतीक चिन्ह रखें। 
 
भीतर सामने की तरफ श्रीगणेश की छोटी सी प्रतिमा स्थापित करें। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी