सपने में दूध, दही और घी दिखे तो होगा ये चमत्कार

सोमवार, 11 जुलाई 2022 (17:35 IST)
Milk dream : सपनों का संबंध हमारे शरीर और मन की स्थिति से है। सपनों के कई अर्थ निकलते हैं। जरूरी नहीं कि जो बताया गया है वहीं अर्थ सही हो। स्वप्न शास्त्र या ज्य‍ोतिष के अनुसार हमें सपनों से शुभ और अशुभ संकेते मिलते हैं। आओ जानते हैं कि सपने में दूध, दही और घी दिखाई दे तो क्या होता है।
 
घी : सपने में घी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सभी क्षेत्रों में विजयी मिलती है। इससे जहां सेहत में सुधार के संकेत मिलते हैं। वहीं, आर्थिक सुधार होने के संकेत ‍भी मिलते हैं। घी खाने का अर्थ है कि घर में मांगलिक कार्य होने वाला है। लेकिन किसी दूसरे को घी खाते देखना शुभ नहीं है। घी गिरने का अर्थ है जीवन में परेशानियां आने वाली हैं। घी खरीदना यानी खुशियां आने वाली हैं। घी का दान करने का अर्थ है आप प्रसिद्ध होने वाले हैं। घी पीने का अर्थ है कि जल्द ही अच्‍छे दिन शुरु होने वाले हैं।
 
दही : सपने में दही देखना भी शुभ होता है। इसका अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में आप धनवान बनने वाले हैं। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। दही का गिरना घाटे या नुकसान का संकेत हैं। दही खाना यानी यात्रा सफल होगी, कार्य में सफलता मिलेगी और सेहत में सुधार भी होगा। दही बांटना यानी घर परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। दही मथना यानी धनलाभ होगा। दही खरीदने का अर्थ है व्यापार में लाभ होगा। दही बेचना यानी नुकसान। 
दूध : सपने में एक कटोरों में दूध देखने का अर्थ है कि आपकी सेहत में सुधार होगा और जल्द ही कोई खुशखबरी आने वाली है। दूध उबलता हुआ दिखाई दे तो सेहत बिगड़ सकती है। दूध पीने का अर्थ है आप उन्नति करने वाले हैं और यदि बीमार हैं तो ठीक हो जाएंगे। दूध उफनता हुआ दिखाई देने का अर्थ है कि शुभ समाचार मिलने वाला है। फटा दूध देखने का अर्थ है परिश्रम के बाद सफलता मिलने वाली है या घर परिवार में झगड़े हो सकते है। दूध खरीदने का अर्थ है आप स्वस्थ हो जाएंगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी