18 मार्च को है सोम प्रदोष, जानिए कैसे करें शिव का पूजन?

सोम प्रदोष पर कैसे करें अभिषेक- 
 
भगवान सदाशिव को प्रसन्न करने के लिए शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय से अभिषेक करें। शिवजी को बिल्वपत्र, धतूरे का फूल, कनेर का फूल, बेलफल, भांग चढ़ाकर पूजन करें। आइए जानें रा‍शि अनुसार पूजन सामग्री...
 
मेष- शहद, गुड़, गन्ने का रस, लाल पुष्प
 
वृष- कच्चा दूध, दही, श्वेत पुष्प।
 
मिथुन- हरे फलों का रस, मूंग, बिल्वपत्र।
 
कर्क- कच्चा दूध, मक्खन, मूंग, बिल्वपत्र।
 
सिंह- शहद, गु़ड़, शुद्ध घी, लाल पुष्प।
 
कन्या- हरे फलों का रस, बिल्वपत्र, मूंग, हरे व नीले पुष्प।
 
तुला- दूध, दही, घी, मक्खन, मिश्री।
 
वृश्चिक- शहद, शुद्ध घी, गु़ड़, बिल्वपत्र, लाल पुष्प।
 
धनु- शुद्ध घी, शहद, मिश्री, बादाम, पीले पुष्प, पीले फल।
 
मकर- सरसों का तेल, तिल का तेल, कच्चा दूध, जामुन, नीले पुष्प।
 
कुंभ- कच्चा दूध, सरसों का तेल, तिल का तेल, नीले पुष्प।
 
मीन- गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले पुष्प, पीले फल। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी