सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, किसे होगा हर्ष, किसे मिलेगा क्लेश

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (15:14 IST)
13 फरवरी 2023 सोमवार के दिन सूर्य मकर राशि ने निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। मकर और कुंभ दोनों ही राशियां शनि की राशियां हैं। सूर्य एक अग्नि प्रधान ग्रह हैं जबकि कुंभ राशि एक वायु तत्व की राशि है। इससे कुछ राशियों को फायदा होगा और कुछ को परेशानी झेलना पड़ सकती है। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह आपकी मनोकामना पूर्ण करेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा। आत्म विश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। यदि अहंकार या घमंड रखेंगे तो नुकसान उठान पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
 
वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। यह आपके लिए शुभ है। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान के साथ ही अधिकार क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी और करियर में बेहतर स्थिति प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार होगा। हालांकि आपको फालतू खर्चों पर ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। घर में किसी से वाद विवाद न करें।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा। मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। फालतू के खर्चों से बचकर रहना होगा। निवेश में सोच समझकर ही निर्णय लें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा हैं तो मिलाजुला समय रहेगा। परिवार में वाद विवाद से दूर रहें।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का प्रवेश हो रहा है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए यह समय अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि खर्चें बढ़ जाएंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो थोड़ी बहुत परेशानी के बाद सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
Kumbha
तुला राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का प्रवेश आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। विद्याथियों को कड़ी मेहनत करना होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में बदलावा की स्थिति आ सकती है। व्यापार में सोच समझकर आगे बढ़ें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर सही नहीं माना जा रहा है। पारिवार में वाद विवाद से बचें। खर्चों में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय लें। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर अनुकूल परिणाम देगा। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। यात्रा को स्थगित करेंगे तो ही बेहतर होगा। रिश्तेदारों से वाद विवाद से बचकर रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। व्यापारी भी सोच समझकर निर्णल लेंगे तो लाभ होगा। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक स्‍थिति को मजबूत करेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा पारिवार में कलह होगा। खानपान पर ध्यान दें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्यता बनाकर रखें। व्यापार में लाभ प्राप्त के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। स्वभाव में उग्रता बढ़ जाएगी। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरीपेशा है तो यह समय अनुकूल है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य का प्रवेश होगा। यह खर्चों को बढ़ाने के साथ ही चिंता को भी बढ़ा देगा। लंबी यात्रा करा सकता है या विदेश से जुड़े कार्य में लाभ दिला सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। काम पर ही फोकस रखना होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी