बार-बार टूट रही है सगाई या नहीं हो पा रही है शादी तो करें मात्र 7 अचूक उपाय

अनिरुद्ध जोशी

शुक्रवार, 23 जून 2023 (17:03 IST)
Vivah mein deri ke upay : विवाह नहीं हो पा रहा है। रिश्ता तय होते होते टूट जाता है, सगाई होने के बाद सगाई टूट जाती है। हो रहा है विवाह में विलंब तो जानिए कारण और निवारण। शादी करने के 5 अचूक उपाय कर लेंगे तो होगी जल्दी से जल्दी शादी।

विवाह के योग ( vivah ke yog ) : ज्योतिष मान्यता के अनुसार विवाह के योग उम्र के 27, 29, 31, 33, 35 व 37वें वर्ष में बनते हैं। हालांकि पुराने जमाने में 16 वर्ष की उम्र में ही विवाह कर दिया जाता था। कहते हैं कि लड़की की कुंडली में गुरु और पुरुष की कुंडली में शुक्र बनाता है विवाह के योग।
 
विवाह नहीं होने के कारण : इसके कई कारण हो सकते हैं परंतु यदि ज्यो‍तिषीय कारण की बात करें तो मंगल का दोष, शुक्र का दोष और गुरु का दोष इसका सबसे बड़ा कारण रहता है। पुरुष के लिए शुक्र का दोष और महिला के लिए बृहस्पति का दोष खास माना जाता है। इसी के साथ ही यदि मंगल दोष है तो विवाह में कई तरह की अड़चने आएंगे।
 
कैसे होता है विवाह में विलंब ( vivah vilamb ke yog in kundli ) : 
लड़की के लिए- vivah mein rukawat ke upay :
  1. खरगोश को प्रतिदिन खाना खिलाएं।
  2. गुरुवार का व्रत रखें और मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
  3. गुरुवार को वट वृक्ष, पीपल और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें। साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
  4. माथे पर प्रदिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं, तुलसी की माला पहनें।
  5. पीले वस्त्र ही पहने और घर में पर्दों और चादरों का रंग गुलाबी रखें।
  6. भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।
  7. जब लड़की के पिता या भाई किसी लड़की के रिश्‍ते की बात करने के लिए घर से बाहर जाए तो लड़की तब तक अपने बाल खुले रखें जब तक की वह लौटकर नहीं आ जाए।
लड़कों के लिए- shaadi mein aa rahi rukawat ko dur karne ke upay :
नोट- यह उपाय जानकारी हेतु ही है। किसी योग्य ज्योतिष या लाल किताब के विशेषज्ञ से अपनी कुंडली को दिखाकर ही उपरोक्त उपाय कर सकते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी