Numerology Weekly Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 13-19 अप्रैल 2026: जानिए आपका लकी नंबर क्या कहता है?

डॉ. अभय गुप्ता

शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (14:25 IST)
Numerology Weekly Forecast: अंक ज्योतिष हमारे जीवन के रहस्यों को समझने का एक प्राचीन और प्रभावशाली तरीका है। हर व्यक्ति की जन्मतिथि से जुड़ा एक अंक होता है, जो उसके स्वभाव, करियर, रिश्तों और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है। 13 से 19 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल और अंकों का संयोग आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार के संकेत दे सकता है।ALSO READ: बुध का मीन राशि में प्रवेश: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकता है खतरा, रहें सतर्क
 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका लकी नंबर इस सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आया है,  पढ़ें यह साप्ताहिक अंक राशिफल और करें सही फैसले सही समय पर।

 
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 13 से 19 अप्रैल 2026)
 

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह आपको अपने कार्यस्थल पर नवीन दायित्व प्राप्त हो सकता है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों या पैतृक संपत्ति से धन लाभ के प्रबल योग हैं। निवेश के लिए यह समय बहुत अच्छा है, किसी को उधार देने एवं मानसिक तनाव से बचें। आंखों में जलन हो सकती है, बीपी के मरीज सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 
 
उपाय: रविवार को किसी बुजुर्ग व्यक्ति को गेहूं या तांबे की कोई वस्तु दान करें।
 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपको मानसिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, किन्तु धीरे धीरे स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत स्थिर रहेंगे, खर्च बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलने में ही समझदारी है। मौसमी बीमारियां हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लें।
 
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल चढ़ाएं।

 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। लीवर या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिक मसालेदार भोजन से बचें। रिश्ते सामान्य रहेंगे।
 
उपाय: गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और पीले फल दान करें।

 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

इस सप्ताह आप अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे और  रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय उत्तम है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ने की सम्भावना है।  आर्थिक रूप से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से दूर रहें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। जोखिम लेने से बचें, वाहन सावधानी से चलाए  ।अचानक चोट लगने या त्वचा रोग (संक्रमण) की संभावना है। रिश्तों में सावधानी रखें। 
 
उपाय: शनिवार को किसी गरीब को काले चने या कंबल का दान करें। पक्षियों को दाना डालें।
 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

इस सप्ताह आप बातचीत के कौशल से व्यापार में नई डील फाइनल करेंगे। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। यात्राओं से लाभ के योग हैं। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नसों में खिंचाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है।
 
उपाय: संभव हो तो किसी किन्नर का आशीर्वाद प्राप्त करें और उन्हें कुछ रुपए दें।
 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यह सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला सप्ताह है। नई पहचान बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। आय सामान्य रहेगी ।शुगर या यूरिन संबंधी समस्या वाले लोग अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
 
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी छोटी कन्या को रसगुल्ला खिलाएं।
 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

यह सप्ताह आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से दूसरों के सामने रख पाएंगे। आध्यात्मिक और मानसिक शांति की ओर रुझान बढ़ेगा। काम में एकाग्रता बनाए रखें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। निवेश नुकसान दे सकता है। बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिद्रा की समस्या हो सकती है, रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। एकांत में रहने की इच्छा होगी, जीवनसाथी से संवाद बनाए रखें।
 
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी गंभीरता की सराहना होगी। अनुशासन का पालन करना आपको बड़ी कामयाबी दिला सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम स्थायी होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। हड्डियों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
 
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यह आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली सप्ताह है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय उत्तम है। नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाए, दुर्घटना हो सकती है। रक्त संबंधी समस्या हो सकती है।  रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे। 
 
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। 
 
अस्वीकरण (Disc।aimer):  अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियाँ केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी