अंग्रेजी का उन्नीसवां लेटर है एस। इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। भारतीय ज्योतिष में इस नाम के लोग कुंभ राशि के अंतर्गत आते हैं।
जिस प्रकार S लेटर ऊपर और नीचे से खुला होता है ठीक उसी प्रकार इस लेटर के व्यक्ति भी खुले विचारों वाले होते हैं।
FILE
किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक ज्ञान भी इनके पास होता है। जहां से जो ज्ञान मिलता है उसे हासिल करने की कोशिश करते हैं इसलिए इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
FILE
S लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वे अंदर से साफ दिल के होते हैं, लेकिन इनका क्रोध इन्हें लोगों की नजर में इन्हें बुरा बना देता है।
सत्य और अपने-अपने सिद्धांतों के लिए ये किसी से भी टकराने के लिए तैयार होते हैं। इनमें खुद को श्रेष्ठ साबित करने एवं नेतृत्व की बड़ी चाहत होती है।
FILE
सामाजिक जीवन में ये हंसमुख और मिलनसार होते हैं। पार्टी और उत्सवों का जमकर आनंद उठाते हैं।
वैवाहिक जीवन में ये अपना वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करते हैं। कई बार इसके कारण दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी होती है। पुरुषों का जीवन विवाह के बाद अधिक सुखमय होता है।
ये जिनसे प्यार करते हैं, उनमें बहुत अधिक लगाव रखते हैं जिसके कारण ये थोड़े शंकालु हो जाते हैं।
जिनका नाम S लेटर से शुरू होता है वे काफी मेहनती होते हैं। अपनी मेहनत और लगन से धन, भौतिक सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान हासिल करते हैं।