मिथुन राशि के लिए आने वाले माह

ND

राशि स्वामी बुध। स्वभाव में संयम व सहयोग से परिपूर्ण। सीधा व साफ-सुथरा, सामान्य जीवन। व्यर्थ की गलतफहमियाँ, गलत आरोपों से अधिकतर जीवन में संकट व चिंताएँ बनी रहती हैं। ‍किसी का अपमान अथवा गलत व्यवहार पसंद नहीं करते। संयम जितना उतना ही क्रोध भी रहता है। सैद्धांतिक हो जाते हैं। एक बार जो धारणा बनती है उसी अनुरूप चलते हैं। मानसिकता पक्की रहती है। निरंतर सोच-विचार व चिंतन में रहते हैं। विरोधियों में नजदीकी व रिश्तेदार लोग होते हैं। साल 2011 के चार माह बीत गए हैं। मई आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं, मई से लेकर दिसंबर तक का समय मिथुन राशि के लिए कैसा होगा?


परिस्थितियों में सुधार, नई योजनाओं से धन प्राप्ति के अवसर। कार्यक्षेत्र में दौड़-भाग रहेगी। पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिससे थकान महसूस नहीं करेंगे। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय में लाभ होगा।

जू
मिथुन राशि में शनि की दृष्टि, क्रोध, तनाव और रोगकारक बन रही है। मन उलझनों से परेशान रहेगा लेकिन परिवार में समन्वय एवं सहयोग बना रहेगा। महीने के आखिरी ग्यारह दिन सफलतासूचक बनेंगे।

जुला
ग्रह गोचर शुभ कारक है, आकस्मिक धन लाभ एवं अटके कार्य पूरे होंगे। पर्यटन योग है। अभिलाषाएँ पूरी होंगी। परिवार वृद्धि, खुशियाँ बाँटने का समय है। कारोबार में वृद्धि का योग।

WD
अगस्
महीने का प्रारंभ खुशियों से भरपूर वातावरण का रहेगा। ग्रह गोचर अच्छी फलदायी है। महीने के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बीमारी में धन व्यय हो सकता है। लंबी यात्रा टालना हितकर रहेगी।

सितंब
जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। अतः छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। मानसिक चिंता, निरर्थक अपव्यय होगा। उद्योग धंधा मंदा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता। मित्रों की सलाह से नए कार्यों में प्रगति।

अक्टूब
ग्रह दशा अनुकूल है। राशि का स्वामी बुध उच्च का है। अतः वृद्धि और परिश्रम दोनों फलदायी हो रहे हैं। महीने के मध्य में अचानक धन लाभ का योग है। धन का नई योजनाओं में विनियोग भी होगा।

नवंब
महीने का पूर्वार्ध अत्यंत अनुकूल है। लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रवास बना रहेगा। गृहस्थी में नई योजनाओं को मूर्त रूप मिलेगा।

दिसंब
मित्र पक्ष से खुशी का समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पर्यटन का योग है। व्यापार-रोजगार में लाभ का संकेत है। पारिवारिक परेशानियों से बचने के लिए मन को संतुलित रखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें