राशिफल

वृश्चिक
यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी की जीत वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। तीर्थयात्रा होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कई प्रकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कुसंग से बचें, नहीं तो किसी समस्या में पड़ सकते हैं। धन का लाभ होने की संभावना है। गर्म वस्तुओं से सावधानी रखें। त्वचा जलने की आशंका है। महीने के अंत में मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। मन में अरुचि उत्पन्न होगी। दूर की यात्रा करने से बचें, हानि हो सकती है। पेट में रोग हो सकता है। पाचन कमजोर रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता की सलाह मानें, लाभ मिलेगा। विवेक से काम लें। निर्णय लेने में पर्याप्त समय लें