राशिफल

मकर
यह महीना खर्च की सूचना ला रहा है। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। सूर्य के विपरीत राजयोग के कारण आपको अचानक से कोई उपलब्धि मिलेगी या गुप्त धन की प्राप्ति होगी। सरकार से लाभ मिलने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। इस माह पिकनिक-पार्टी का दौर चल सकता है। धन की बचत नहीं हो सकेगी। वाणी में कटुता से बचना होगा। कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। शुक्रदेव के कारण रोमांस के लिए भी अच्छा समय साबित होगा बशर्ते आप अहंकार से बचें। पार्टनर का मन न दुखाएं। इस महीने थोड़ा धैर्य रखिए अगले महीने से बदलाव के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।