
मीन
मीन राशि वालों के लिए मार्च का महीना सामान्य रहेगा। इस समय आंखों या सेहत संबंधी अन्य तकलीफों के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबारियों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस माह जीवन में स्थिरता आने और धन-समृद्धि बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे रिश्ते में असमंजस की स्थिति बन सकती है। फिर भी सकारात्मक सोच से रिश्ते को जोड़े रखने में कामयाब होंगे। छात्रों तथा करियर से जूझ रहे लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। माता-पिता, संतान तथा पत्नी की सेहत को लेकर सचेत रहे। साथ ही संतान के गतिविधियों पर नजर रखें। शेयर मार्केट में धन निवेश के योग बनेंगे, जो आगामी समय में लाभ देंगे। कुल मिलाकर मार्च 2025 मीन राशियों के लिए ठीक कहा जा सकता है।