राशिफल

कर्क
कर्क राशि वाले यदि कृषि से संबंधित काम में लगे हैं तो उन्हें इन कार्यों से लाभ होगा। आपके लिए यह महीना आशाजनक रह सकता है। इस समय जीवन में नई शुरुआत होने त‍था आगामी भविष्य में अच्छे बदलाव की उम्मीद आप कर सकते हैं। इन दिनों जहां आप घर पर अधिक ध्यान देंगे, वहीं रिश्ते को मजबूत करने का भरपूर प्रयास भी करेंगे। इस माह पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। निवास स्थान का परिवर्तन होने से निजी जीवन में शांति महसूस होगी और करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा व्यतीत होगा। इस माह के अंत में आपके कुछ सपने साकार हो सकते हैं।