
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन सपनों को साकार करने का समय है जिन्हें वे लंबे समय से देख रहे थे। इस महीने के दौरान आपके प्रयासों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। यह आपके लिए नेतृत्व और पहचान का महीना बनेगा। मार्च माह में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। मार्च 2026 में नौकरीपेशा और बिजनेसमैन को प्रशंसा मिलेगी तथा अच्छा धनलाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या प्लॉट खरीदी पर इस माह धन निवेश कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह हैं कि बाहर के दूसरे बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्र वर्ग इस माह पढ़ाई के मामले में अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। परिवारजन संग यह माह बहुत अच्छा बीतेगा तथा पारिवारिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।