1 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

बुधवार, 1 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायण 
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6.00 से 9.11, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 12.00 से 1.30 बजे तक
दिशाशूल- ईशान
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित 
चन्द्र स्थिति- मीन
व्रत/ मुहूर्त- ईसवी नववर्ष प्रारंभ
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:'।
आज का उपाय- मंदिर में कांस्य पात्र में साबुत मूंग भरकर अर्पण करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]
 
ALSO READ: Astrology 2020 for India : वर्ष 2020 में क्या कह रहे हैं भारत के सितारे
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी